ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

व्हील चेयर पर पहुंचे मुलायम यादव, समय से पहले शपथ लेकर चले गए घर

नई दिल्लीः  समाजवादी पार्टी के बुजुर्ग नेता और मैनपुरी संसदीय सीट से निर्वाचित सांसद मुलायम सिंह यादव मंगलवार को व्हील चेयर पर लोकसभा पहुंचे और उन्हें खराब स्वास्थ्य के कारण निर्धारित क्रम से पहले निचले सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई गयी।यादव को उनके पुत्र एवं आजमगढ़ से सपा सांसद अखिलेश यादव व्हील चेयर पर बैठाकर निचले सदन में लेकर आये। मुलायम का स्वास्थ्य पिछले कुछ दिन से खराब चल रहा है. उनके सदन में पहुंचने के बाद कार्यवाहक लोकसभा अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने लोकसभा महासचिव से कहा कि मुलायम सिंह यादव सदन के वरिष्ठ सदस्य हैं और आजकल बीमार चल रहे हैं। इसलिए उन्हें पहले शपथ दिलायी जाए।

आसन के इस निर्देश के बाद महासचिव ने शपथ लेने के लिए सपा नेता का नाम पुकारा। यादव मंगलवार को सदन में आगे की पंक्ति में अपनी निर्धारित सीट पर न बैठकर पीछे की पंक्ति में बैठे थे।यादव ने पिछली पंक्ति से ही शपथ ली और इसके बाद लोकसभा सचिवालय का एक अधिकारी उनके पास वह रजिस्टर लेकर गया जिस पर नवनिर्वाचित सदस्य शपथ लेने के बाद हस्ताक्षर करते हैं. इस रजिस्टर पर यादव ने हस्ताक्षर किए।

यादव के शपथ लेने पर सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के सदस्यों ने मेजें थपथपाकर उनका स्वागत किया। शपथ लेने के दौरान उनके समीप अखिलेश के अलावा सपा नेता एवं रामपुर से निर्वाचित सांसद आजम खान और पार्टी के अन्य सांसद मौजूद थे। मुलायम सिंह यादव के शपथ लेने के बाद भाजपा सांसद साक्षी महाराज सहित कुछ अन्य सदस्य उनके पास गये और उनसे बातचीत करते नजर आये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button