ब्रेकिंग
हरिद्वार कांवड़ मेले में टूटा रिकॉर्ड: 3.19 करोड़ पार पहुंची शिव भक्तों की संख्या, डाक कांवड़ियों का... दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क, पेरिस और हांगकांग को पछाड़ विश्व में बनाई अपनी धाक उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पर मचा घमासान: रुड़की में 15 हजार वोट काटने का आरोप, 20.27 लाख मतदाताओं ... वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500... चीन में 'टाइफून डॉल्फिन' का महाविनाशकारी रूप: शंघाई से 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 4 लाख लोग सुरक्... भारत में प्रीमियम शराब की बंपर बिक्री: रेडिको खेतान का मुनाफा 76% बढ़ा, जानें यूनाइटेड स्पिरिट्स और ... लैपटॉप की बैटरी हेल्थ कैसे चेक करें? बिना ऐप डाउनलोड किए ऐसे निकालें विंडोज की सीक्रेट रिपोर्ट सावन का दूसरा सोमवार 10 अगस्त को: जानें पूजा की सही विधि, जलाभिषेक का नियम और जरूरी शिव मंत्र झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ
मनोरंजन

विद्युत जामवाल पर 12 साल पहले लगा था ये घिनौना आरोप, अब फैसला आया सामने

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम कमाने वाले अभिनेता विद्युत जामवाल के नाम से हर कोई वाकिफ है। अभिनेता विद्युत जामवाल अब तक एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को अपना दीवाना बना चुके हैं।

बताते चलें कि मुंबई की एक अदालत ने 2007 में हुए एक हमले के मामले में बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल और उनके दोस्त को सोमवार को बरी कर दिया। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट प्रगति येर्लेकर ने जामवाल और उनके दोस्त ऋशांत गोस्वामी को उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों से बरी कर दिया, अदालती आदेश के ब्योरे का इंतजार है। जामवाल और उनके दोस्त पर जुहू इलाके में रहने वाले राहुल सूरी नाम के एक शख्स पर अगस्त 2007 में सांताक्रूज स्थित एक पांच सितारा होटल में बोतल से हमला करने का आरोप था।

मुकदमे की सुनवाई के दौरान अदालत ने दो गवाहों, प्राथमिकी दर्ज करने वाले पुलिस अधिकारी और एक अन्य व्यक्ति का परीक्षण किया। जामवाल के वकील अनिकेत निकम ने अदालत में दलील दी थी कि अभिनेता और उनके दोस्त निर्दोष हैं। निकम ने बताया, वे कथित घटना में कभी शामिल थे ही नहीं, अदालत के सामने में मेरे मुवक्किलों का दोष साबित करने के लिए कोई संतोषजनक साक्ष्य था ही नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button