ब्रेकिंग
PM Modi Europe Tour 2026: पीएम मोदी का 5 देशों का महादौरा, UAE से लेकर इटली तक दिखेगी भारत की धाक Indian Army & Navy: थल सेना और नौसेना के बीच ऐतिहासिक समझौता, 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसी ताकत बढ़ाने पर जो... कलकत्ता हाई कोर्ट में काला कोट पहनकर पहुंचीं ममता बनर्जी, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने स्टेटस पर उठाए सव... Defence Minister Rajnath Singh: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर राजनाथ सिंह की हुंकार- दुश्मन को घर में घुसकर मार... Alirajpur Murder: आलीराजपुर में 'ब्लाइंड मर्डर' का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत... Maharashtra News: महाराष्ट्र में मंत्रियों के काफिले में 50% की कटौती, सीएम फडणवीस बुलेट से पहुंचे व... Voter List Revision 2026: दिल्ली, पंजाब और कर्नाटक समेत 16 राज्यों में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का ऐलान BRICS Foreign Ministers Meeting: जयशंकर का बड़ा बयान- सैन्य शक्ति और प्रतिबंध नहीं, संवाद से निकलेगा... Purnia Crime News: पूर्णिया के गैरेज में महिला से गैंगरेप, पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार Delhi News: दिल्ली में अब हफ्ते में 2 दिन 'वर्क फ्रॉम होम', सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान
खेल

INDvsPAK : राहुल ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली अपनी पारी को क्यों दिए छह नंबर

मैनचेस्टर : विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ पारी का आगाज करने वाले लोकेश राहुल ने अपने प्रदर्शन को 10 में से छह अंक देते हुए कहा कि चिर प्रतिद्वंद्वी टीम के साथ धैर्यपूर्ण अर्धशतक के बाद उनके प्रदर्शन में सुधार ही होगा। अंगूठे में हेयरलाइन प्रेक्चर के कारण शिखर धवन के बाहर होने के कारण राहुल को रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करने का मौका मिला। यह पाकिस्तान के खिलाफ राहुल का पहला मैच था। राहुल ने 78 गेंद में 57 रन की पारी खेली और रोहित के साथ पहले विकेट के लिए 136 रन की साझेदारी की। राहुल ने कहा, ‘‘शिखर और रोहित पिछले तीन या चार साल में काफी खतरनाक जोड़ी बने हैं।
दुनिया भर में उन्होंने साझेदारियां की हैं, वे देश के लिए इतना अच्छा खेले हैं और पहले और दूसरे स्थान पर खेलने के हकदार हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे मेरे मौके के लिए इंतजार करना होगा और मुझे खुशी है कि मुझे शीर्ष तीन में बल्लेबाजी का मौका मिला। यह पाकिस्तान के खिलाफ मेरा पहला अंतरराष्ट्रीय मैच था और यह विश्व कप में हुआ इसलिए मैं इससे बड़े या बेहतर की उम्मीद नहीं कर सकता था।’’ राहुल ने कहा, ‘‘युवा क्रिकेटर के रूप में बढ़ते हुए आप ऐसा करने का सपना देखते हो। मैं बेहद खुश हूं कि मुझे मौका मिला और मैं खुद को 10 में से छह अंक देता हूं। उम्मीद करता हूं कि मैं इस आत्मविश्वास को आगे बढ़ाऊंगा और बेहतर बनूंगा।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button