ब्रेकिंग
Muktinath Yatra: भारत-नेपाल के बीच शुरू हुई सीधी बस सेवा; जानें मुक्तिनाथ यात्रा का रूट, किराया और स... Dhurwa Dam Encroachment: धुर्वा डैम अतिक्रमण मामले की अब ACB करेगी जांच, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने... Ranchi Crime News: रांची के पुंदाग में नाबालिग लड़के की हत्या, निर्माणाधीन अपार्टमेंट में मिला लहूलु... Viksit Bharat Mission: साइकिल पर राष्ट्र निर्माण का संदेश, 'नशा-मुक्त भारत' के संकल्प के साथ देश भ्र... Dhanbad Election: संजीव सिंह और भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी का नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष बोले- अनुशास... Ranchi Khadgarha Bus Stand: खादगढ़ा बस स्टैंड में आगजनी की घटनाओं का बड़ा खुलासा, CCTV की मदद से एक ... Jharkhand High Court: रांची के 3 डैमों में अतिक्रमण पर हाईकोर्ट सख्त, DC से मांगी विस्तृत रिपोर्ट; ज... Deoghar Election: देवघर में 'लेटरपैड वार' तेज, जेएमएम ने आचार संहिता उल्लंघन के आरोपों को नकारा; बीज... Ranchi Mayor Election: मेयर पद के लिए रोशनी खलखो ने भरा नामांकन, अंतिम दिन रांची कलेक्ट्रेट में उमड़... Cancer Awareness: कैंसर से डरें नहीं, डटकर मुकाबला करें! समय रहते पहचान और सही इलाज से संभव है जीत
देश

अयोध्या में 2005 में हुए आतंकी हमले पर अदालत आज सुना सकती है फैसला

प्रयागराज: अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर में 2005 में हुए आतंकी हमले हुआ था, जिसके आरोपियों पर आज फैसला सुनाया जाना है। बता दें कि सुरक्षा कारणों से फैसला प्रयागराज की नैनी सेन्ट्रल जेल के अस्थाई स्पेशल कोर्ट में सुनाया जाएगा। जहां आतंकी हमले के पांचों आरोपी बंद हैं।जानकारी मुताबिक स्पेशल जज एससी-एसटी दिनेश चंद्र की कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस 11 जून को ही पूरी हो चुकी है। इस मामले में कुल 63 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। 57 गवाहों को अभियोजन पक्ष ने पेश किया था, जबकि 6 गवाहों को कोर्ट ने तलब किया था। इसके बाद कोर्ट ने फैसला सुनाने के लिए 18 जून की तिथि तय की गई थी।

यह है पूरा मामला
आतंकियों ने 5 जुलाई, 2005 की सुबह लगभग 9 बजे अयोध्या स्थित रामजन्मभूमि परिसर की बैरिकेडिंग के पास और परिसर में अत्याधुनिक हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग की और बम धमाके भी किए। जिसमें वहां ड्यूटी में तैनात सुरक्षा बल के कई जवान घायल हो गए थे। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने 5 आतंकियों को ढेर कर दिया था। बाद में 5 और आरोपी पकड़े गए। इस हमले में 2 आम नागरिक भी मारे गए थे, जबकि 7 अन्य लोग घायल हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button