ब्रेकिंग
नेपाल की भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ से तबाही: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए सरकार ने ज... कांकेर में भालुओं का भीषण आतंक: घरों में घुस रहे जंगली भालू, एक दरवाजे में लग रहे 7 ताले; 5 साल में ... बिलासपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू; रायपुर, दुर्ग, गोंदिया होकर चलेगी ट्रे... रायपुर सेंट्रल जेल: रक्षाबंधन पर बंदियों से मिल सकेंगी बहनें; 100 ग्राम मिठाई की अनुमति, मोबाइल-पर्स... रायपुर में ₹16 लाख के सरकारी राशन का गबन: जोरा में राशन दुकान संचालक टोपेश्वर साहू गिरफ्तार, 389 क्व... छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरणों की घोषणा: 82 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिलेगा सम्मान मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति का मामला गरमाया: नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल को लिखा पत्र सागर-रीवा-शहडोल संभाग में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; टीकमगढ़ में नाले उफान पर, भोपाल में सीजन कोटे क... इंदौर में रेलवे में TTE बनवाने के नाम पर चूड़ी कारोबारी से ₹18.50 लाख की ठगी: पत्नी और ससुराल पक्ष प... इंदौर के गाड़ी अड्डा क्षेत्र में अचानक धंसी सड़क: वाल्मीकि बस्ती में हुआ 20 फीट गहरा गड्ढा, वाहन चाल...
विदेश

पाकिस्तान में सेना मुख्यालय के नजदीक बाजार में बम विस्फोट, एक की मौत; दर्जनभर से अधिक घायल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में रावलपिंडी शहर के एक व्यस्त बाजार में शुक्रवार को बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 15 अन्य घायल हो गए। यह बाजार पाकिस्तानी सेना मुख्यालय के नजदीक है।पुलिस प्रवक्ता सजिदुल हसन ने बताया कि यह बम विस्फोट शहर के सदर बाजार इलाके में हुआ है। प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक विस्फोटक सामग्री को बिजली के एक पोल में लगाया गया था।

विस्फोट स्थल के आसपास की संपत्तियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। अधिकारियों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जांच दल और फोरेंसिक साइंस लैब के कर्मचारी घटनास्थल से सुबूत इकट्ठा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह विस्फोट संगठित आतंकवाद का प्रयास है, लेकिन जो लोगों की जिंदगी से खेल रहे हैं वे कानून के शिकंजे से नहीं बच सकेंगे। फिलहाल किसी ने भी विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।

सद्दर कोइला सेंटर चौक के पास हुए एक धमाके में आसपास के मकानों को भी काफी नुकसान हुआ है। धमाके के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया और सुरक्षाकर्मी इसकी जांच में जुटे हुए हैं। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक यह धमाका एक मोटरसाइकिल में हुआ, जिसके बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं सुरक्षाकर्मियों ने पूरे इलाके को सील कर लिया है। बताया जा रहा है कि घायलों में से दो को कैंटोनमेंट जनरल अस्पताल ले जाया गया जबकि अन्य को जिला  अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button