ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
विदेश

पुलिस के साथ हिंसक टकराव की बरसी पर हांगकांग में हजारों लोगों ने किया प्रदर्शन

हांगकांग। पूरे हांगकांग में हजारों लोगों ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया, गीत गाए और मार्च निकाला। शुक्रवार को लोगों ने अर्ध-स्वायत्तशासी शहर की विधायिका के सामने पुलिस के साथ हुए टकराव की बरसी मनाई।

शाम में न्यू टेरेटोरीज में सैकड़ों प्रदर्शनकारी काउसवे बे और मोंगकोक शॉपिंग डिस्टि्रक एवं शा टिन शॉपिंग मॉल में जमा हुए। काउसवे बे में उन्होंने चीन की सत्ताधारी पार्टी की ओर इशारा करते हुए उसे ‘हेवन विल डिस्ट्रॉय दी सीसीपी’ बताया। प्रदर्शनकारियों ने जब नारे लगाए और विरोधी गान ‘ग्लोरी टू हांगकांग’ गाया तो दंगा पुलिस खड़ी रही।

मोंगकोक और काउसवे बे में पुलिस ने नीला झंडा दिखाया। यह झंडा इस बात की चेतावनी थी कि भीड़ गैरकानूनी है और तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया जा सकता है। मोंगकोक में प्रदर्शनकारियों के समूह को हिरासत में लिया गया। काउसवे बे में पुलिस ने मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल किया और कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया। यहां गिरफ्तार हुए लोगों में लोकतंत्र समर्थक जनप्रतिनिधि टेड हुई भी शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि गैरकानूनी रूप से जमा होने और हथियार रखने के आरोप में 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

नहीं रुक रहे प्रदर्शन

वहीं, इसके पहले चीन की दमनकारी नीतियों के खिलाफ कोरोना वायरस से बेखौफ हांगकांग की जनता लोकतंत्र के समर्थन में फिर से सड़कों पर आई थी। हांगकांग में चीन की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा कानून थोपने की योजना के खिलाफ रविवार को हजारों प्रदर्शनकारियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों की हिफाजत के लिए नारेबाजी करते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद हांगकांग पुलिस ने चीन का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पर आंसू गैस के गोले दागे और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वॉटर कैनन का इस्‍तेमाल किया था।

वहीं आलोचकों ने इसे ‘एक देश, दो व्यवस्थाओं’ की रूपरेखा के खिलाफ बताया था। प्रदर्शन के दौरान काले कपड़े पहने प्रदर्शनकारी मशहूर शॉपिंग डिस्ट्रिक्ट कॉजवे बे में जमा हुए और प्रस्तावित कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने ‘हांगकांग के साथ एकजुट’, ‘हांगकांग को आजाद करो’ और ‘हमारे दौर की क्रांति’ जैसे नारे लगाए थे।

Related Articles

Back to top button