ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...
देश

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ‘अपना टाइम आएगा’ रैप सॉन्ग गाकर लोगों को कर रही है जागरूक

New Delhi: आपको भी कभी ना कभी ट्रैफिक पुलिस ने रास्ते में जरूर रोका होगा और ट्रैफिक नियम फॉलो नहीं करने पर आपको फटकार लगाई होगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस में अलग ही वाकया देखने को मिला। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल संदीप शाही इन दिनों एक अनोखा उदाहरण पेश कर रहे हैं जिसे वाहन चालक भी खूब पसंद कर रहे हैं।

दरअसल, हेड कांस्टेबल संदीप शाही को सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों जागरूक करने के लिए महारथ हासिल है। ट्रैफिक नियम के प्रति अवेयर करने के लिए वो ‘गली ब्वॉय’ फिल्म का रैपिंग सॉन्ग ‘अपना टाइम आएगा’ गाकर लोगों को  जागरूक कर रहे हैं। खास बात ये हैं कि उनके इस तरीके को लोग ख़ुशी-ख़ुशी फॉलो भी कर रहे हैं।

कॉन्सटेबल संदीप शाही ने रैप सॉन्ग ‘अपना टाइम आएगा’ को अपने तरीके से गाकर ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों को अपनी और आकर्षित किया । वो गाते हैं-

“हम ना हो पायेगा, कौन बोला? सदक की, सुरक्षा की, जीवन की रक्षा की, हैलमेट की, सीटबेल्ट की नीम अगार अपणायेगा, जीवन खुशहाल बन जगेगा। बत्त मेरी माँ, सुरक्षा की जुगलबंदी है।” जय हिंद, जय भारत, “उनके रैप के बोल पढ़े जाते हैं।” उनका यह रैप अभिनेता रणवीर सिंह के गली बॉय के समान हैं और ये वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

Embedded video

ANI

@ANI

Delhi: Sandeep Shahi, Head Constable Traffic Police, spreads awareness about road safety & traffic rules by singing rap songs

63 people are talking about this
एक दुर्घटना में अपनी पत्नी को खो देने वाले शाही नागरिकों से यात्रा के दौरान हेलमेट और सीटबेल्ट पहनने और सभी यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हैं। उन्होंने नागरिकों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के लाभों के बारे में जागरूक करने का निर्णय लिया है।

शाही लोगों को जागरूक करने के लिए सॉन्ग के अलावा अन्य तरीके भी अपनाते हैं जैसे- वो अपनी जेब से पैसे खर्च कर लोगों को हेलमेट खरीदकर गिफ्ट करते हैं। उन्होंने अब तक 700 हेलमेट लोगों को गिफ्ट किए है।

जब मीडिया ने शाही से उनके इस अभियान के बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि लोग सड़क सुरक्षा के नियमों को लेकर मूडी होते हैं। मन हुआ तो सीट बेल्ट, हेलमेट लगाया और मन नहीं हुआ तो नहीं लगाया। लोग इसे एक जिम्मेदारी की तरह लें इसलिए मैं उन्हें जागरूक करने का प्रयास करता हूँ। मेरे रैप सॉन्ग के माध्यम से युवा जुड़ रहे हैं ये मेरे लिए ख़ुशी की बात है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button