ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
मनोरंजन

Sushant Singh Rajput की मौत से आहत हुई बबीता फौगाट, उठाई करण जौहर के खिलाफ आवाज

कुश्ती के मैट से राजनीति में उतरी अर्जुन अवार्डी पहलवान, दंगल गर्ल बबीता फौगाट एक बार फिर से अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बालीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को शेरनी बताते हुए करण जौहर पर निशाना साधा है।

बबीता ने कहा कि बालीवुड में भाई-भतीजावाद के बजाय काम को महत्व दिया जाना चाहिए। दैनिक जागरण से बात करते हुए बबीता फौगाट ने कहा कि वे कंगना की बात से काफी हद तक सहमत हैं। रनौत अपनी मेहनत के बल पर बालीवुड में आई हैं और इसी मेहनत के दम पर वह अपनी बात बेबाकी से रखती हैं। छोटे गांवों, शहरों से निकल कर लोग अपनी मेहनत के दम पर बालीवुड में आते हैं। इनके काम को लोगों द्वारा पसंद भी किया जाता है। ऐसे में बालीवुड में भाई-भतीजावाद के बजाय काम को महत्व दिया जाना चाहिए। बालीवुड किसी के बाप की बपौती नहीं है।

करण जौहर ने सुशांत का उड़ाया था मजाक

पहलवान बबीता फौगाट ने कहा कि उन्होंने एक वीडियो देखा था। जिसमें करण जौहर किसी बात पर सुशांत सिंह राजपूत का मजाक उड़ा रहे थे। उन्होंने कहा कि सुशांत ने भी अपनी मेहनत के बल पर बालीवुड में अपनी जगह बनाई थी। करण जौहर द्वारा उनका मजाक उड़ाया जाना काफी गलत था। किसी भी व्यक्ति को इस प्रकार से किसी का मजाक उड़ाने का अधिकार नहीं है। ज्ञात रहे कि सुशांत की आत्महत्या मामले में एक्ट्रेस कंगना का फिल्म इंडस्ट्री पर गुस्सा फूटा है।

कंगना ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि ये कोई सुसाइड नहीं बल्कि एक प्लांड मर्डर है। कंगना रनौत के इसी वीडियो के बाद अंतरराष्ट्रीय पहलवान व भाजपा नेत्री बबीता फौगाट ने यह ट्वीट किया।

Babita Phogat

✔@BabitaPhogat

अभी तो हमने बिहार के एक छोटे से कस्बे से आया हुआ सुशांत सिंह जैसै अद्भुत और उम्दा कलाकार को खोया है।यदि अभी हमने इनको सबक नहीं सिखाया तो पता नहीं कितने और कलाकारों को हमें खोना पड़ेगा।हम लोग जाग जाएं तो इनको सबक सिखाया जा सकता है और बदलाव लाया जा सकता है।

5,784 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

बबीता फौगाट ने सोमवार शाम किए ट्वीट में लिखा कि करण जौहर कौन है? क्या गंदगी फैला रखी है इसने फिल्म इंडस्ट्री में? इसकी बपौती है क्या फिल्म इंडस्ट्री, इसको मुंहतोड़ जवाब क्यों नहीं देते? एक हमारी शेरनी बहन कंगना रनौत है जो इसको जवाब देती है। इस गैंग की सभी फिल्मों का बायकाट करो।

Related Articles

Back to top button