ब्रेकिंग
नाम के आगे 'शंकराचार्य' कैसे लगाया? मेला प्रशासन के नोटिस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का करारा जवाब,... सुखबीर बादल का CM मान पर बड़ा हमला: बोले- मुख्यमंत्री में लोगों का सामना करने की हिम्मत नहीं, वादों ... कातिल चाइना डोर का कहर! युवक के चेहरे और नाक पर आए दर्जनों टांके, मौत के मुंह से बचकर लौटा पीड़ित Jalandhar Crime: रिटायर्ड कर्नल के साथ धोखाधड़ी, 9 लोगों पर FIR दर्ज; जानें जालंधर में ठगी का पूरा म... भगवंत मान सरकार के रोजगार के दावे फेल! पंजाब में फैला फर्जी ट्रैवल एजेंटों का मकड़जाल, विदेश भेजने क... Drug Smuggling Case: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद; 2 तस्करों को रंगे हाथों ... शिक्षा क्रांति के दावों की खुली पोल! सरकारी स्कूलों में लेक्चरर्स का टोटा, बिना एक्सपर्ट्स के कैसे प... Ludhiana Weather: कोहरे की सफेद चादर में लिपटा लुधियाना, 22 और 23 जनवरी को आंधी-बारिश का डबल अटैक; म... आयुष्मान कार्ड धारकों को बड़ा झटका! 45 निजी अस्पताल योजना के पैनल से बाहर, इलाज के लिए दर-दर भटकने क... Haryana Agniveer Quota: हरियाणा में अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस सरकारी भर्ती में मिलेगी प्राथ...
मनोरंजन

सुशांत को छोड़कर क्यों गयी थीं रिया चक्रवर्ती, पुलिस को दिया ये जवाब

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में मुंबई पुलिस उनके क़रीबी रहे लोगों से पूछताछ कर रही है। सुशांत की आख़िरी फ़िल्म दिल बेचारा के निर्देशक मुकेश छाबड़ा के बाद पुलिस ने उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को गुरुवार को बांद्रा पुलिस स्टेशन बुलाया। रिपोर्ट्स की मानें तो रिया से पूछताछ कई घंटे चली, जिसमें पुलिस ने उनसे तमाम सवाल किये। रिया के फोन में मौजूद तस्वीरों और वीडियो की भी जांच की गयी।

वेबसाइट पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में सुशांत के सबसे नज़दीक आने वाले लोगों में रिया शामिल हैं। दोनों लगभग हर समय साथ रहे। पुलिस ने रिया से सुशांत के साथ उनके निजी संबंधों के बारे में पूछा। पुलिस ने रिया से सुशांत और उनके बीच आदान-प्रदान हुए टेक्स्ट मैसेज के बारे में जानकारी मांगी। फोन में मौजूद तस्वीरों और वीडियो को स्कैन किया गया। रिया ने बताया कि वो साथ रहे थे। 2020 के अंत में शादी करने वाले थे। साथ में प्रॉपर्टी भी ख़रीदने वाले थे, जैसा कि एक ब्रोकर के हवाले से ख़बरें भी आयी थीं।

डिप्रेशन के संबंध में रिया ने पुलिस को बताया कि सुशांत सेहतमंद रहने के लिए मेडिटेशन और योग करने लगे थे। सुशांत कई बार अपसेट हो जाते थे। वो दवाएं लेने से मना कर देते थे। उन्होंने समझाने की कोशिश की, मगर कोई फायदा नहीं हुआ। रिया ने जब जाने का फ़ैसला कर लिया था तो उनकी हालत देखते हुए सुशांत की बहन को उनके साथ रहने के लिए कहा था।

सुशांत के फ़िल्म प्रोजेक्ट्स के बारे में रिया ने पुलिस को बताया कि दोनों रूमी जाफरी की फ़िल्म करने वाले थे, मगर कोरोना वायरस प्रकोप की वजह से डिले हो गयी। सुशांत के पास काफ़ी प्रोजेक्ट्स थे और कुछ पर बात चल रही थी। सुशांत जो प्रोजेक्ट्स फाइनल करने वाले थे, उसके बाद अगले साल तक उनकी डेट डायरी फुल हो जाती। पुलिस ने रिया से सुशांत के परिवार और दोस्तों से उनकी रिलेशनशिप पर भी पूछताछ की। रिया इन सभी प्रोजेक्ट्स की विस्तृत जानकारी पुलिस को दी है।

रिया ने बताया कि उनके फ्लैट पार्टनर को लेकर सुशांत से कहा-सुनी हुई थी। रिया ने बताया कि सुशांत के परिजन नहीं चाहते थे कि वो उनके अंतिम संस्कार में शामिल हों। बता दें, सुशांत ने 14 जून को सुसाइड की थी।

Related Articles

Back to top button