ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
देश

केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा ने नवंबर तक गरीबों को मुफ्त राशन देने के पीएम मोदी के प्रयासों को सराहा

नई दिल्ली।  केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नवंबर तक 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने की योजना की सराहना की है। खासकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाय) दर्शाती है कि प्रधानमंत्री मोदी करोड़ों गरीबों और उनके कल्याण के लिए कितने संवेदनशील हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को पिछले तीन महीने से जारी इस योजना को नवंबर तक बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री को बधाई दी और कहा कि वह इसके लिए देश के किसानों और करदाताओं को धन्यवाद देते हैं, क्योंकि उन्हीं के कारण गरीबों तक यह मदद पहुंच पाई है। उन्होंने हिंदी में ट्वीट किया कि कोरोना काल में भारत जैसे विशाल देश में कोई भी भूखा नहीं सोया, इसका श्रेय मोदीजी की दूरदर्शिता और इस योजना के सफल क्रियान्वयन को जाता है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इसके साथ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का विस्तार भी नवंबर 2020 तक हो गया है जिससे कि 80 करोड़ लोगों को सीधे लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री जी का आभार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूरे भारत के लिए एक राशन-कार्ड का ऐलान किया है, जिससेे करोड़ों लोगों को उस जगह ही मदद मिल पाएगी, जहां वो काम के कारण चले गए हैं।

 इसी तरह केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी प्रधानमंत्री के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि 80 करोड़ लोगों यानी 16 करोड़ परिवारों को इस योजना के तहत अगले पांच महीने तक 25 किलो मुफ्त राशन मिलेगा। पूरी दुनिया में ऐसी कोई खाद्य सुरक्षा योजना नहीं है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि इस योजना से पीएम मोदी ने गरीबों के कल्याण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। उन्होंने कई ट्वीट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कोविड काल में देश का नेतृत्व बड़ी सावधानी और संवेदनशीलता से कर रहे हैं। प्रधानमंत्री की इतने लोगों का जीवन बचाने और उनकी आजीविका संजोने के लिए प्रशंसा की जानी चाहिए।

Related Articles

Back to top button