ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...
खेल

CWC2019: कप्तान मुर्तजा की टीम पर क्या दबाव बना पाएगा विजेता ऑस्ट्रेलिया

नाटिघंम: आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में बांग्लादेश की टीम के प्रदर्शन ने दिग्गज टीमों की भी सीटी-वीटी गुल कर दी है। इसीलिए पांच बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया की टीम जब आज बांग्लादेश के खिलाफ खेलने उतरेगी तो उस पर अपनी प्रतिष्ठा के मुताबिक जीतने का दबाव होगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस मैच में जीत के सिलसिले को जारी रखते हुए सेमीफाइनल के करीब पहुंचना चाहेगी। वहीं बांग्लादेश भी अपनी जीत के सिलसिले को नहीं तोड़ना चाहेगी।

प्रबल दावेदारों में शुमार ऑस्ट्रेलियाई टीम हमेशा विश्व कप में दबदबा बनाती आई है और इस बार भी कुछ अलग नहीं हो रहा। उसने अभी तक पांच मैचों में से सिर्फ भारत के खिलाफ एकमात्र मुकाबला गंवाया है। ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और श्रीलंका को हराया है। ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छी खबर है कि मार्कस स्टोइनिस चोटिल होने के बाद वापसी कर चुके हैं, हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ उनके खेलने की संभावना नहीं है।

कप्तान मशरफे मुर्तजा की बांग्लादेश ने अभी तक आईसीसी विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन दिखाया है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगर उसे विश्व कप मैच में उलटफेर की उम्मीद लगानी है तो उसके खिलाड़ियों को सभी विभागों में अपना सर्वश्रेष्ठ करना होगा.फिलहाल टीम अपने ऑलराउंडर शाकिब अल हसन पर ज्यादा निर्भर है जो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले अभी सबसे आगे चल रहे हैं।

प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, शॉन मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, केन रिचर्डसन, पैट कमिंस, जेसन बेहरनडोर्फ, नाथन कुल्टर नाइल, एडम जाम्पा, नाथन लॉयन.

बांग्लादेश: मशरफी मुर्तजा (कप्तान), अबु जायेद, लिटन दास (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, मेहदी हसन, मोहम्मद मिथुन (विकेटकीपर), मोहम्मद सैफुद्दीन, मुसैद्दक हुसैन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), मुस्तफिजुर रहमान, रूबेल हुसैन, शब्बीर रहमान, शाकिब अल हसन, सौम्य सरकार और तमीम इकबाल में से।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button