ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
देश

योग दिवसः इस राज्य ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा लोगों ने किया योगाभ्यास

रायपुरः अंतर्राष्टरीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ- में सर्वाधिक जगहों पर करीब 60 लाख लोगों ने योगाभ्यास किया है. इस योगाभ्यास को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है.राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने यहां बताया कि पांचवें अंतर्राष्टरीय योग दिवस के अवसर पर आज 21 जून को पूरे देश में छत्तीसगढ- राज्य में सर्वाधिक जगहों पर लोगों द्वारा योगाभ्यास को गोल्डन बुक ऑफ वर्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर आज राज्य के सभी जिला मुख्यालयों, स्कूलों, महाविद्यालयों, सभी नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों सहित विभिन्न संस्थाओं और स्थलों में विशेषज्ञ योगाचार्यों के नेतृत्व में करीब 60 लाख लोगों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास किया गया।

राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर प्रमोद दुबे के मुख्य आतिथ्य में आयोजित सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यव्रम में नगर के 600 स्कूली बच्चों के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधिगण और वरिष्ठ अधिकारियों ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर दुबे ने कहा कि आज पूरे छत्तीसगढ- में लोगों ने योगाभ्यास के कार्यक्रम में भाग लिया है और यह गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हुआ है, इसके लिए प्रदेशवासियों को बहुत-बहुत बधाई।

दुबे ने कहा कि योग एक विज्ञान है और यही लोगों के स्वस्थ जीवन का आधार है। स्वस्थ और निरोग जीवन जीने के लिए योग बहुत ही महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पूरे विश्व में योग को स्थापित करने का श्रेय भारत देश है। आज पूरे विश्व के लोग भारत के योग को न केवल स्वीकार कर रहे है बल्कि अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना रहे है।

इस अवसर पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ड रिकार्ड्स के प्रतिनिधि आलोक कुमार ने छत्तीसगढ को नए विश्व कीर्तिमान बनाने का प्रोविजनल प्रमाण पत्र महापौर प्रमोद दुबे को प्रदान किया। कुमार ने बताया कि पूरे देश में छत्तीसगढ में सर्वाधिक मल्टीपल लोकेशन में लोगों द्वारा योगाभ्यास का वर्ड रिकॉर्ड दर्ज किया गया है, सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ करीब एक माह बाद वास्तविक संख्या की घोषणा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button