Breaking
लगातार आ रही हैं बाधाएं और परेशानियां करें कालाष्टमी का व्रत सुलझेगी तमाम समस्याएं ऑनलाइन मिले दोस्त की पत्नी को मारने के लिए अमेरिकी महिला ने हायर किया हिटमैन गिरफ्तार पाम बेलाजियो में युवती की आठवीं मंजिल से गिरकर हुई थी मौत क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच मालवाहक वाहन ने बाइक काे टक्कर मारी महिला की मौत दो घायल आषाढ़ मास में रखें योगिनी एकादशी का व्रत पूजा के दौरान क्या करें क्या ना करें कांग्रेस का चुनावी लक्ष्य तय संभागीय सम्मेलन में निकला 75 पार का नारा अतिक्रमण से नाले संकरे सफाई भी नहीं हुई वर्षा में फिर होगा जलभराव इस रत्न को धारण करने से होता है बड़ा धन लाभ जानें धारण करने की विधि WTC Final के लिए ऑस्ट्रेलिया ने चली बड़ी चाल इस घातक गेंदबाज की टीम में जगह हुई पक्की WTC Final Day 2: दूसरे दिन लंच टाइम तक ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट खोकर बनाये 422 रन

 इन चीजों का सेवन सेहत के लिए हैं बहुत फायदेमंद

स्वस्थ शरीर के लिए मजबूत इम्यूनिटी का होना जरूरी है। रोगप्रतिरोग क्षमता कम होने से शरीर जल्द कई तरह की बीमारियों से ग्रसित हो जाता है। सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम और फ्लू होना सामान्य बात है लेकिन जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, वह जल्द इन मौसमी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। कोविड 19 से बचाव के लिए भी स्वास्थ्य विशेषज्ञ इम्यूनिटी को मजबूत करने की सलाह देते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, गलत खान-पान और बिगड़ी लाइफस्टाइल के कारण इम्यूनिटी पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अच्छी पोषणयुक्त डाइट अपनाने की जरूरत है। आहार एवं पोषण विशेषज्ञ के मुताबिक, मजबूत इम्यून सिस्टम के लिए खाने का समय और तरीका सही होना चाहिए। इससे सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए विटामिन की गोलियों या किसी सप्लीमेंट की जरूरत नहीं, किचन में इस्तेमाल होने वाली चीजों के सेवन से भी इम्यूनिटी को मजबूत कर सकते हैं। जानिए रोगों से बचाव के लिए किन खाद्य पदार्थों के सेवन से इम्यून सिस्टम होता है दोगुनी तेजी से मजबूत।

दही से बढ़ती है इम्यूनिटी- दही रोगप्रतिरोग क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। दही में कैल्शियम, विटामिन बी-2, बी-12, पोटेशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है जो सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। दही में मौजूद माइक्रो ऑर्गेनिज्म शरीर में पोषण की पूर्ति करते हैं। इसके अलावा एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है, जो शरीर में इम्यूनिटी का स्तर मजबूत करता है।

लहसुन से मजबूत होती है इम्यूनिटी- लहसुन का सेवन भी इम्यूनिटी को मजबूत कर सकता है। लहसुन एंटीबायोटिक और एंटी बैक्टीरियल गुण से भरपूर होता है। यह गुण संक्रमण के बचाव में मदद करते हैं। इतना ही नहीं, लहसुन ब्लड शुगर का स्तर भी नियंत्रित करता है। हृदय और फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं में लहसुन रामबाण इलाज है। लहसुन में एलिन नाम का पोषक तत्व होता है, जो तीखा स्वाद और सुगंध देता है। लहसुन की दो-चार कलियां गर्म पानी के साथ खाली पेट रोजाना खानी चाहिए।

मूंगफली- सर्दियों में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए मूंगफली लाभकारी होती है। मूंगफली का सेवन इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। इसके साथ इसके साथ ही मूंगफली में पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड दिमाग भी तेज करता है। भीगी हुई मूंगफली का नियमित सेवन करना चाहिए।  

इम्यूनिटी बढ़ाता है आंवला- आंवले में विटामिन सी भरपूर होता है। इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए विटामिन सी काम आता है। इसके अलावा आंवले में पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट का गुण भी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। आप खाली पेट आंवले के जूस का सेवन करें। यह स्वास्थ्य को आंतरिक रूप से बेहतर बनाता है। साथ ही त्वचा को भी चमकदार व बालों को स्वस्थ बनाता है।

लगातार आ रही हैं बाधाएं और परेशानियां करें कालाष्टमी का व्रत सुलझेगी तमाम समस्याएं     |     ऑनलाइन मिले दोस्त की पत्नी को मारने के लिए अमेरिकी महिला ने हायर किया हिटमैन गिरफ्तार     |     पाम बेलाजियो में युवती की आठवीं मंजिल से गिरकर हुई थी मौत क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच     |     मालवाहक वाहन ने बाइक काे टक्कर मारी महिला की मौत दो घायल     |     आषाढ़ मास में रखें योगिनी एकादशी का व्रत पूजा के दौरान क्या करें क्या ना करें     |     कांग्रेस का चुनावी लक्ष्य तय संभागीय सम्मेलन में निकला 75 पार का नारा     |     अतिक्रमण से नाले संकरे सफाई भी नहीं हुई वर्षा में फिर होगा जलभराव     |     इस रत्न को धारण करने से होता है बड़ा धन लाभ जानें धारण करने की विधि     |     WTC Final के लिए ऑस्ट्रेलिया ने चली बड़ी चाल इस घातक गेंदबाज की टीम में जगह हुई पक्की     |     WTC Final Day 2: दूसरे दिन लंच टाइम तक ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट खोकर बनाये 422 रन     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 8860606201