ब्रेकिंग
Rakesh Agarwal IAS Case: अलमारी के ताले टूटे, गैस फैलाकर सबूत मिटाने की कोशिश, पुलिस जांच में जुटे क... Ujjain Demolition and Security News: शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने का काम जारी, 40 मजदूर त... Jabalpur High Court Paddy Scam Hearing: मध्य प्रदेश के 34 करोड़ के धान घोटाले पर हाईकोर्ट में सुनवाई... Guna Unique Coin Collection: गुना के अजय जैन के पास है मौर्य और मुगल काल के 2000 से अधिक प्राचीन सिक... Mona Lisa Birth Certificate MP High Court Verdict: इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मोनालिसा के पहले जन... Kaushalya Devi Sany Bhajan: रामधुनी में मंजीरा बजाती नजर आईं मुख्यमंत्री की पत्नी, डिप्टी सीएम विजय ... Kanker Collector Mandri Dance: सेवा संकल्प शिविर में ग्रामीणों के साथ झूमे कलेक्टर कुंदन कुमार, वीडि... Pregnant Woman Death in Korba: दीपिका बस्ती निवासी महिला ने तोड़ा दम, परिजनों की गुहार अनसुनी करने क... Madhya Pradesh Health Crisis: उकवा क्षेत्र के सुंदरवाही गांव में मातम, राहुल गांधी आज मृत बच्चों के ... Rahul Gandhi Balaghat Visit: राहुल गांधी के आदिवासी दौरे पर सियासत तेज, भाजपा के आरोपों पर जीतू पटवा...
खेल

CWC19, INDvsAFG : भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, भुवी की जगह इस खिलाड़ी को मिली जगह

साउथम्पटन : साउथम्पटन के द रोज बोल में खेले जा रहे मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने एक बदलाव किया है। चोटिल भुवनेश्वर कुमार की जगह मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया गया है। भारतीय टीम अब तक अपराजित है और अपने चार में से तीन मैच जीत चुकी है। भारत एक मैच रद्द होने के बाद सात अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। विश्व की नंबर दो टीम भारत ने अब तक अपने चार मैचों में दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से, चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 89 रन से हराया है, जबकि न्यूजीलैंड से उसका मुकाबला बारिश के कारण रद्द रहा था।

दूसरी तरफ अफगानिस्तान की टीम संघर्ष दिखाने के बावजूद अपने पांचों मैच हार चुकी है और अंक तालिका में सबसे नीचे है। अफगानिस्तान ने भारत को अपना घरेलू मैदान बना रखा है और वह विराट कोहली की टीम को चुनौती देने की पूरी कोशिश करेगी। भारतीय टीम अफगानिस्तान को पूरी गंभीरता से लेगी और भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कह चुके हैं कि भारतीय टीम अफगानिस्तान को हलके में नहीं लेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button