ब्रेकिंग
Most Expensive Tea: 1 किलो चाय की कीमत 9 करोड़ रुपये, लग्जरी कारों से भी महंगी इस चाय की खासियत जानि... Safest UPI App in India: भारत में कौन सा UPI पेमेंट ऐप है सबसे सुरक्षित? जानें सही जवाब PM Modi Somnath Visit: सोमनाथ मंदिर में पीएम मोदी ने किया कुंभाभिषेक, गूंजा 'हर-हर महादेव' Mandira Bedi Fitness: 54 की उम्र में भी कैसे इतनी फिट हैं मंदिरा बेदी? खुद बताया अपनी 'टोंड बॉडी' का... Toll Tax Rules: देश में खत्म होंगे टोल बैरियर, हाईवे पर 120 की स्पीड में कटेगा टैक्स; गुजरात से शुरु... Chhatrapati Sambhajinagar News: कुएं में मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, पानी निकालने गए पिता और 2 बेटों... Viral Wedding: विदेशी दुल्हन ने भारतीय रीति-रिवाज से लिए 7 फेरे, लंदन की लड़की बनी तेलंगाना की बहू अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का फॉर्मूला: PM मोदी की अपील- छोटे-छोटे संकल्पों से देश की इकोनॉमी को मिल... हड़कंप! मदरसे में चल रहा था 'Made In Pakistan' पंखा, रिपेयरिंग के दौरान खुला राज, खुफिया एजेंसियां अ... Shocking News: ट्रेन की टक्कर से पुल से नीचे गिरी गाय, सीधे युवक के ऊपर जा गिरी, मच गया हड़कंप
खेल

INDvsAFG : पाकिस्तान ने बढ़ाया विजय शंकर का हौसला, अफगानिस्तान के खिलाफ आएगा काम

साउथम्पटन  : भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर का कहना है कि उन्हें आशा है कि वह शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ भी मैदान में उतरेंगे और अच्छा प्रदर्शन करेंगे, क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ हुए पिछले मैच में विकेट हासिल करने से उनका आत्मबल बढ़ा है। शंकर ने अफगानिस्तान के साथ होने वाले मुकाबले से पहले आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं अफगान टीम के खिलाफ भी खेलने की उम्मीद कर रहा हूं। अगर आपके सामने नेट्स पर जसप्रीत बुमराह जैसा गेंदबाज हो तो आपको अंदाजा लगाना चाहिए कि आपको तैयार रहना है।’’

गुरुवार को शंकर अभ्यास नहीं कर सके थे। भारतीय टीम अपने पांचवें मैच में एक बार फिर शिखर धवन के बगैर उतरेगी। धवन टूटे हुए अंगूठे के कारण विश्व कप से बाहर हो चुके हैं। पेसर भुवनेश्वर कुमार भी चोटिल हैं और वह भी आठ दिनों तक मैदान पर नहीं उतरेंगे। उनके 30 जून को इंग्लैंड के खिलाफ खेलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button