ब्रेकिंग
Chandigarh Crime: सेक्टर 22B में मंदिर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, ऑटो सवार एक युवक की मौत, 2 घायल Kheda Murder Case: चरित्र पर शक में हैवान बना पति, गूगल पर सजा सर्च कर गर्भवती पत्नी को दी खौफनाक मौ... Earthquake Today: 3 घंटे के भीतर 4 देशों में लगे भूकंप के झटके, तिब्बत में फिर कांपी धरती भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग
खेल

ICC World Cup : पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका की टक्कर आज, दोनों टीमों की कमजोरी एक जैसी

लंदन : आईसीसी विश्व कप-2019 के एक कड़े मुकाबले में आज यहां ऐतिहासिक लॉर्डस मैदान पर पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी। पाकिस्तान ने जहां इंग्लैंड को हराकर उलटफेर किया था वहीं दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को मात दे अपना खाता खोला था। दोनों टीमों के लिए इस टूर्नामेंट में अभी तक एक-दो मैचों को छोड़कर कुछ भी सही नहीं रहा है। इन दोनों टीमों में एक बात हालांकि आम रही है और वो चिंता का विषय भी है। दोनों टीमों की बल्लेबाजी कमजोर है और इसी कारण टीम में संतुलन नहीं बन पा रहा है। गेंदबाजों ने बल्लेबाजों की अपेक्षा काफी अच्छा किया है, लेकिन कई मौकों पर वह भी निराशा देकर गए हैं। दक्षिण अफ्रीका को देखें तो उसकी बल्लेबाजी अभी तक क्विंटन डी कॉक और कप्तान फाफ डु प्लेसिस के इर्द-गिर्द ही घूमती रही है।

हाशिम अमला ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में अर्धशतक जरूर बनाया था, लेकिन सवाल यह है कि क्या अमला अपनी फॉर्म को जारी रख पाते हैं या नहीं। गेंदबाजी में लुंगी नगिदी की वापसी से दक्षिण अफ्रीका को मजबूती मिली है। नगिदी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी ओवरों में अहम विकेट ले रोमांच ला दिया था। वह हालांकि टीम को जीत नहीं दिला पाए थे। वहीं अगर पाकिस्तान की बात की जाए तो उसकी बल्लेबाजी के साथ उसकी फील्डिंग उस पर भारी पड़ी है। टीम के फील्डर अहम कैच छोड़ते आए हैं और रन बचाने में भी सफल नहीं हुए हैं। पाकिस्तान ने औसतन 30-40 रन हर मैच में अतिरिक्त दिए हैं और इसकी भरपाई उसके बल्लेबाज नहीं कर पाए हैं।

इमाम उल हक, फखर जमन को दक्षिण अफ्रीका के नगिदी और कागिसो रबादा के सामने अच्छी शुरूआत देनी होगी तो वहीं मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, बाबर आजम, सरफराज अहमद को इमरान ताहिर की फिरकी के अलावा क्रिस मौरिस, आंदिले फेहुलक्वायो से निपटना होगा। वहीं गेंदबाजी में पाकिस्तान की उम्मीदें मोहम्मद आमिर और वहाब रियाज से होंगी। इन दोनों ने अभी तक अच्छी गेंदबाजी की है। इन दोनों टीमों का एक-एक मैच बारिश की भेंट चढ़ चुका है और इस मैच में बारिश के आसार हैं। अभी तक हालांकि यहां बारिश नहीं हुई है और इसलिए पिच से बल्लेबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है।

टीमें (संभावित) : – पाकिस्तान : सरफराज खान (कप्तान/विकेटकीपर), फखर जमन, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, आसिफ अली, शोएब मलिक, मोहम्मद हफीज, हैरिस सोहेल, शादाब खान, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हसन अली, मोहम्मद हसनेन, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर।

दक्षिण अफ्रीका : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), डेविड मिलर, एडिन मार्कराम, हाशिम अमला, रासी वैन डेर डुसैन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), कागिसो रबाडा, लुंगी नगिदी, इमरान ताहिर, तबरेज शम्सी, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, आंदिले फेहुलक्वायो, ड्वयान प्रीटोरियस, क्रिस मौरिस।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button