ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...
खेल

World Cup, NZvsWI : ब्रेथवेट ने तो अकेले ही न्यूजीलैंड की बॉलिंग को तहस-नहस कर दिया, लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था

मैनचेस्टर : आईसीसी विश्व कप में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए पहले मैच में कमरोज आंकी जा रही अफगानिस्तान ने भारत को जीतने के लिए नाको चने चबवा दिए। लेकिन जैसे-तैसे कर टीम इंडिया ये मैच जीत गई। इसी दिन एक और मैच हुआ। यह मैच न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया। वेस्टइंडीज को विश्व कप में बने रहने के लिए यह मैच जीतना बेहद ही जरूरी था। इसलिए उसने अपना पूरा दम भी लगा दिया। लेकिन बदकिस्मती से वो ये मैच जीत नहीं पाई और न्यूजीलैंड ने भी भारत की तरह जुगाड़ लगाकर ये मैच 5 रनों से जीत लिया। इस मैच में खास बात यह रही कि वेस्टइंडीज के कार्लोस ब्रेथवेट ने अकेले दम पर न्यूजीलैंड की मजबूत बॉलिंग अटैक को तहस-नहस कर दिया।

Cricket World Cup

@cricketworldcup

What a match! And what a win for New Zealand!

Williamson set it up with his century, but despite a collapse, West Indies nearly pulled it off with Brathwaite’s unbelievable 82-ball 101!

The win takes @BLACKCAPS atop the standings! | |

158 people are talking about this
वेस्टइंडीज के स्कोरकार्ड पर नजर डालें तो अनुभवी ओपनर क्रिस गेल ने 87 रनों की पारी खेलकर टीम को अच्छी शुरुआत दी थी, हालांकि दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। इसी दौरा क्रीज पर मौजूद कार्लोस ब्रेथवेट न्यूजीलैंड के बॉलरों की ताबड़तोड़ धुनाई करते रहे। कार्लोस ने शतक पूरा किया, लेकिन टीम को जीत के मुहाने पर पहुंचाकर जिम्मी निशाम की बॉल पर ट्रेंट बोल्ट को कैच थमा बैठे। ब्रेथवेट ने मात्र 82 गेंदों पर नौ चौकों और पांच छक्कों की मदद से 101 रन की जबरदस्त पारी खेली।

इस तरह वेस्टइंडीज की टीम 49 ओवर में 286 रनों पर सिमट गई। न्यूजीलैंड 5 रनों से मैच जीत गया और वेस्टइंडीज के लिए सुपर फोर में जाने का रास्ता बंद हो गया। विंडीज को छह मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा और इस हार के साथ उसकी उम्मीदें लगभग टूट गयी हैं। विंडीज के सिर्फ तीन अंक हैं और उसके तीन मैच बाकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button