ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
देश

अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश कर चुका हूं, राहुल गांधी करेंगे फैसला: बघेल

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद से कांग्रेस में हर स्तर पर बदलाव को लेकर चल रहे रहे कयासों के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष पद से हटने की अपनी इच्छा से पार्टी आलाकमान को अवगत करा चुके हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस संदर्भ में फैसला करेंगे। बेघल को उम्मीद है कि राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बने रहेंगे क्योंकि उनके नेतृत्व में पार्टी फिर खड़ी हो सकती है और 2024 में सरकार भी बना सकती है।

चुनावों में कांग्रेस अध्यक्ष ने की कड़ी मेहनत
गत वीरवार को कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात करने वाले बघेल ने प्रदेश कांग्रेस समिति में बदलाव के सवाल पर कहा कि  मैं यह कह चुका हूं कि पीसीसी प्रमुख किसी दूसरे बनाया जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष कभी भी फैसला करेंगे। उन्होंने कहा कि  कांग्रेस अध्यक्ष ने पूरी मेहनत की। राज्यों में जिनके पास जिम्मेदारी थी, उन्होंने भी मेहनत की। इसके बावजूद नतीजा सही नहीं आया। अब आलाकमान और पार्टी जो भी फैसला करेगी, वह हम सब मानेंगे। गौरतलब है कि पिछले साल के आखिर में हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने वाली कांग्रेस लोकसभा चुनाव में राज्य की 11 सीटों में से सिर्फ दो सीटें ही हासिल कर पाई।

ईवीएम पर उठाए सवाल 
राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश के बाद से चल रही असमंजस की स्थिति पर बघेल ने कहा कि हम सबकी यही इच्छा है कि वह अध्यक्ष बने रहें। कार्यकर्ताओं में उनके प्रति अटूट विश्वास है। उनके नेतृत्व को लेकर कोई संदेह नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राहुल जी के नेतृत्व में पार्टी फिर खड़ी होगी और 2024 में पार्टी वापसी करेगी। बघेल ने लोकसभा चुनाव के नतीजों खासकर छत्तीसगढ़ के परिणाम को लेकर आश्चर्य जताते हुए ईवीएम को लेकर सन्देह खड़ा किया। उन्होंने कहा कि लोग ईवीएम को लेकर सवाल उठा रहे हैं। जहां सीधी लड़ाई में क्षेत्रीय दल थे वहां भाजपा का जादू क्यों नहीं चला? केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कई राज्यों में क्या हुआ। जहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई थी वहीं पर अप्रत्याशित नतीजे क्यों आए? ईवीएम पर निश्चित तौर पर सन्देह है।

बेघल ने पीएम से की थी मुलाकात 
हाल ही में नीति आयोग की बैठक के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार को किसान सम्मान निधि योजना के तहत छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाकों में किसानों को 12 हजार रुपये देने चाहिए। बिहार में दिमागी बुखार से बच्चों की मौत की पृष्ठभूमि में एक सवाल के जवाब में बघेल ने आयुष्मान भारत योजना की सफलता पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि योजनाओं को ऐसे नाम देना अलग बात है। इससे स्वास्थ्य के क्षेत्र में समुचित लाभ नहीं हो रहा है। इसका दायरा भी बढाना चाहिए और सुविधाएं भी बढ़ानी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button