ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
देश

पेट्रोल-डीजल के दामों ने फिर से रुलाई जनता, 70 रुपये लीटर से भी पहुंचा पार

नई दिल्लीः पेट्रोल और डीजल के दाम सोमवार को लगातार दूसरे दिन बढ़ गए। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल सात पैसे जबकि चेन्नई में आठ पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। वहीं, डीजल के भाव भी दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में छह पैसे जबकि चेन्नई में सात पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में नई वृद्धि के बाद पेट्रोल का दाम फिर 70 रुपये लीटर से ऊंचा हो गया है और डीजल भी 64 रुपये प्रति लीटर के करीब चला गया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर 70.05 रुपये, 72.31 रुपये, 75.75 रुपये और 72.77 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम बढ़कर 63.90 रुपये, 65.82 रुपये, 66.99 रुपये और 67.59 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले दिनों कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर वृद्धि होने लगी है। दो दिनों में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल और के दाम में 12 पैसे जबकि चेन्नई में 13 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी रहने से भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम में उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली थी। इससे पहले 30 मई को पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट का सिलसिला शुरू होने के साथ देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 1.93 रुपये लीटर सस्ता हो गया था और डीजल का दाम भी 2.91 रुपये प्रति लीटर घट गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button