ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
देश

शरीर में 60 दिन से अधिक समय तक रह सकते है कोरोना वायरस रोधी एंटीबॉडी: अध्ययन

अध्ययन के अनुसार यह इस पर निर्भर करता है कि मरीज कब संक्रमित हुआ था या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया था। सीरो सर्वेक्षण, मैक्स अस्पताल और वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के जिनोमिकी और समवेत जीव विज्ञान संस्थान (आईजीआईबी) द्वारा संयुक्त रूप से कराया गया था। आईजीआईबी के वैज्ञानिक शांतनु सेनगुप्ता ने कहा कि यह पता लगाने के लिए कि कोविड-19 के मरीज के ठीक होने के बाद उसमें एंटीबाडी कब तक रह सकते हैं, सर्वेक्षण में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की पुनः जांच की जाएगी।
सीरो जांच के लिए कुल 780 नमूनों का इस्तेमाल किया गया जिनमें अस्पताल के कर्मचारी और महामारी के दौरान अस्पताल जाने वाले लोग शामिल थे। सेनगुप्ता ने कहा, “हमारे अध्ययन में इसकी पुष्टि हुई है कि कोरोना वायरस रोधी एंटीबाडी शरीर में 60 दिन से अधिक समय तक रह सकते है। इससे संक्रमण से ठीक होने और पुनर्संक्रमित होने की प्रक्रिया को समझने में मदद मिलेगी। हमारे शरीर में एंटीबाडी कितने समय तक रह सकते हैं, इस दिशा में और अधिक अध्ययन किए जाने की आवश्यकता है।”

Related Articles

Back to top button