ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
खेल

IPL 2020: RCB के कप्तान विराट कोहली ने टीम के खिलाड़ियों को अभ्यास को लेकर दी कड़ी चेतावनी

नई दिल्ली। विराट कोहली की टीम भी अन्य टीमों की तरह से यूएई में आइपीएल के 13वें सीजन के लिए जमकर तैयारी कर रही है। कोहली की कप्तानी में एक बार भी इस टीम ने खिताब नहीं जीता है ऐसे में वो चाहते हैं कि इस मौके को ना गंवाया जाए और जोरदार तैयारी के साथ मैदान पर उतरा जाए जिससे कि उनकी टीम का सपना पूरा हो सके।

विराट कोहली इस सीजन में शायद कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने अपनी टीम के साथी खिलाड़ियों को कड़ा संदेश दिया है कि वो ट्रेनिंग पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करें। उनकी टीम आरसीबी ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें वो खिलाड़ियों से कहते नजर आ रहे हैं कि वो जितनी देर तक अभ्यास करें पूरी ताकत व क्षमता के साथ करें।

आरसीबी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें विराट कहते नजर आ रहे हैं कि, अगर हमें ये लगता है कि हम पर काम का बोझ ज्यादा है तो हम बात कर सकते हैं, लेकिन जब हम कम वक्त के लिए अभ्यास करते हैं तो ये स्तरीय होना चाहिए। हम दो घंटे से ढाई घंटों तक दौड़ते रहें और फिर थका हुआ महसूस करें मैं ऐसा नहीं चाहता। हम वर्कलोड को कम करते हैं, लेकिन जितनी देर तक अभ्यास करें उसे हम पूरी क्षमता के साथ करें। मैं चाहता हूं कि हम जितनी देर भी प्रैक्टिस करें उसमें पूरी गंभीरता हो।

आपको बता दें कि पहले आरसीबी ने दुबई में अभ्यास किया था और उसके बाद तय प्रोटोकॉल के तहत शारजाह में प्रैक्टिस कर रही है। इस बात आइपीएल के मैचों का आयोजन दुबई, अबुधाबी और शारजाह में किया जाएगा। यूएई में दूसरी बार आइपीएल का आयोजन किया जाएगा और मुकाबले 19 सितंबर से शुरू किए जाएंगे। आइपीएल के शेड्यूल का एलान कर दिया गया है और पहला मैच मुंबई इंडियंस व चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।

Related Articles

Back to top button