ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
टेक्नोलॉजी

Jio यूजर्स को लगा झटका, कंपनी ने बंद किए दो सस्ते प्लान

नई दिल्ली। Reliance Jio ने हाल ही में अपनी सलाना बैठक में कई बड़ी घोषणाएं की हैं। जिनमें से एक है कि कंपनी Google के साथ मिलकर जल्द ही भारतीय बाजार में सबसे सस्ता 5जी एंड्राइड स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। फिलहाल कंपनी के पास JioPhone सीरीज के फोन उपलब्ध हैं जो कि बेहद ही सस्ते हैं। ऐसे में अब यूजर्स को कंपनी के नए स्मार्टफोन का बेसब्री से इंतजार है। इस अच्छी खबर के बीच कंपनी ने अपने यूजर्स को एक बड़ा झटका भी दिया है। Reliance Jio ने अचानक से अपनी वेबसाइट से दो बेहद ही सस्ते प्लान्स को हटा दिया है। यानि यूजर्स अब इन प्लान्स का उपयोग नहीं कर सकेंगे। ये प्लान खासतौर पर JioPhone यूजर्स के लिए पेश किए गए ​थे।

Reliance Jio ने JioPhone यूजर्स के लिए पेश किए गए दो सबसे सस्ते प्लान को बंद कर दिया है। ये प्लान 49 रुपये और 69 रुपये में उपलब्ध थे, लेकिन अब यूजर्स इन्हें रिचार्ज नहीं कर सकेंगे। कंपनी ने इन्हें बंद करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन इन प्लान्स को वेबसाइट से हटा दिया गया है। ये कंपनी के Shorter Validity Plan थे जो कि 14 दिनों की वैलिडिटी के साथ उपलब्ध थे। वहीं अब JioPhone यूजर्स के लिए सबसे सस्ता प्लान 75 रुपये का है

JioPhone का 75 रुपये वाला प्लान

JioPhone के सबसे सस्ते प्लान की कीमत 75 रुपये है और ये 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लानद में यूजर्स को 3GB डाटा की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा जियो टू जियो नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग का भी लाभ उठा सकते हैं। वहीं जियो से अन्य नंबर पर कॉल करने के लिए FUP 500 मिनट मिलेंगे। साथ ही 50 एसएमएस की भी सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी उपलब्ध है। अब यूजर्स 49 और 69 रुपये के बजाय 75 रुपये का ही प्लान रिचार्ज कर सकेंगे।

Related Articles

Back to top button