ब्रेकिंग
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात, नाले से ढाई साल की मासूम बच्ची का शव बरामद ऋषिकेश के आश्रम के बाहर अमेरिकी नागरिक ने मचाया हंगामा, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर अस्पताल पहुंचाया यमुना एक्सप्रेसवे पर कटे ई-चालान में बड़ी तकनीकी चूक, अटलांटिक महासागर बता दी गई गाड़ी की लोकेशन उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जि... उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, पालतू कुत्ते को बनाया शिकार और बाथरूम मे... श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, पंजाब से एक महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा और इसके कड़े नियम कनाडाई महिला के साथ नीमराना में हुआ धोखा, उम्र का सच सामने आते ही शादी से मुकरा प्रेमी दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव
देश

गृहमंत्री अमित शाह 26 जून को करेंगे कश्मीर का दौरा, अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का लेंगे जायजा

नई दिल्लीः गृहमंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय कश्मीर दौरे के लिए 26 जून को रवाना होंगे। शाह यहां अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेंगे और साथ ही राज्य में चल रहे विकास कार्यों को भी देखेंगे। गृहमंत्री के रूप में शाह का कश्मीर का यह पहला दौरा है। शाह 27 जून तक कश्मीर में रुकेंगे। अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को लेकर शाह पहले ही सीआरपीएफ के डीजी के साथ बैठक कर चुके हैं। 1 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा और यात्रियों की सुरक्षा के लिए कड़े सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं।
यह यात्रा 15 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के दिन संपन्न होगी। यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्टेशन पर तैनाती बढ़ाने के साथ साथ क्विक रिएक्शन टीम, डॉग स्क्वाड, सीसीटीवी कैमरा और एक जॉइंट कंट्रोल रूम 24 घंटे स्टेशन पर पैनी नज़र रखेगा। माना जा रहा है कि इन्हीं सब इंतजामों का निरीक्षण करने के लिए अमित शाह कश्मीर का दौरा करने वाले हैं। यात्रा में जाने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में बैंकों से रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। इस बार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की भी व्यवस्था शुरू की गई, रजिस्ट्रेशन 2 अप्रैल से ही शुरू हो गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button