ब्रेकिंग
'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ... जनजातीय कल्याण और जैव-संसाधन संरक्षण के लिए बड़ा कदम! जनजातीय कार्य मंत्रालय और CSIR-NBRI के बीच MoU... UAPA केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 12 साल से बंद मोहम्मद साकिब और वकार अजहर को मिली जमानत "माफी मांगने का दबाव था, लेकिन सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा": संसद में रोके जाने पर राहुल ... जयपुर: शांति नगर में अंडे गिरने पर दो पक्षों में मारपीट; मध्य प्रदेश के मजदूर की मौत, इलाके में तनाव 'कांवड़िया चलता-फिरता शिव का रूप': कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की अभेद्य तैयारियां, पुष्प वर्षा ... भोपाल में मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसानों का आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने बस पलटने का किया प्रयास संसद में मुझे बोलने नहीं दिया": राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन च...
देश

घाटी में बस पलटने से पांच यात्रियों की मौत, 45 घायल

गढ़वाः झारखंड में गढ़वा जिले के गढ़वा नगर थाना क्षेत्र में गढ़वा-अंबिकापुर मार्ग पर आज तड़के एक बस के गहरी खाई में पलटने से पांच यात्रियों की मौत हो गई तथा 45 लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि गढ़वा जिला मुख्यालय से करीब 14 किलोमीटर दूर अन्नराज-नावाडीह घाटी में छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से गढ़वा की ओर आ रही तेज रफ्तार बस आज तड़के करीब 30 फीट गहरी खाई में पलट गई। इस दुर्घटना में दो महिला और एक बच्चा समेत पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं 45 अन्य यात्री घायल हो गए।

सूत्रों ने बताया कि मृतकों में पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र की सुनीता पाठक (45) और छतरपुर थाना क्षेत्र निवासी राजेश जायसवाल (10) के अलावा छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर जिले के सरगुजा थाना क्षेत्र निवासी पति-पत्नी प्रमोद गुप्ता (45) एवं लवली गुप्ता (38) तथा लक्ष्मण जायसवाल (36) शामिल हैं। घायलों में से सात की स्थिति गंभीर बनी हुयी है जिन्हें इलाज के लिए रांची के राजेन्द्र इंस्टीच्यूट आॅफ मेडिकल साइंस (रिम्स) भेजा गया है जबकि अन्य का इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायल यात्रियों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button