ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल... हरिद्वार बनाम देवघर कांवड़ यात्रा: क्यों होती है दोनों की तुलना? समझें सामाजिक, भौगोलिक और प्रशासनिक...
देश

राम मंदिर के लिए भूमि पूजन की तारीख तय, 5 अगस्‍त को पीएम मोदी भी जाएंगे अयोध्या

लखनऊ। रामनगरी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की बैठक के बाद अब प्रधानमंत्री कार्यालय ने रामनगरी में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन के कार्यक्रम की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने पांच अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी के अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम तय किया है। श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के लिए 5 अगस्त की तारीख तय हुई है। देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार नरेंद्र मोदी अयोध्या जाएंगे।

दशकों के इंतजार के बाद आखिरकार रामनगरी अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तारीख का एलान हो गया है। पांच अगस्त को अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अयोध्या में पांच अगस्त को करीब दो घंटे का एक कार्यक्रम तय किया गया है। इस दौरान वहां पर श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन होगा। पीएम नरेंद्र मोदी पांच अगस्त को अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन समारोह में शामिल होंगे। पीएम मोदी पांच अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:10 बजे तक अयोध्या में रहेंगे। इस दौरान अयोध्या में श्रीराम मंदिर के स्थल पर पांच अगस्त को प्रार्थना और श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन समारोह से संबंधित अन्य अनुष्ठान सुबह 8 बजे शुरू होंगे। यहां पर भूमि पूजन काशी के पुजारी सम्पन्न कराएंगे। भूमि पूजन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ही मंदिर की आधारशिला भी रखेंगे।

शनिवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक हुई थी। अयोध्या में पहली बार आयोजित ट्रस्ट की बैठक में इसके 15 पदाधिकारी शामिल हुए थे। श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों ने शनिवार को अयोध्या में ट्रस्ट की बैठक के बाद श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन के लिए दो तारीखों तीन अगस्त और पांच अगस्त को सहमति व्यक्त करने के बाद प्रस्ताव प्रधानमंत्री कार्यालय भेजा था। तीन तथा पांच अगस्त की तारीख तय कर पीएम ऑफिस को इसकी जानकारी दी गई थी। इसके बाद पीएमओ को एक दिन तय करना था। इसके बाद सबकी निगाहें पीएमओ के फैसले पर टिकी थीं। पीएमओ ने पांच तारीख फाइनल कर दी है।

ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के प्रवक्ता महंत कमल नयन दास ने बैठक के बाद बताया कि हमने सितारों और ग्रहों की चाल की गणना के आधार पर प्रधान मंत्री की यात्रा के लिए दो शुभ तिथि तीन तथा पांच अगस्त का सुझाव दिया है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि मानसून के तुरंत बाद राम मंदिर ट्रस्ट वित्तीय मदद के लिए देश भर के 10 करोड़ परिवारों से संपर्क करेगा। इस भव्य मंदिर के निर्माण में करीब तीन से साढ़े तीन साल लगेंगे।  बैठक समाप्त होने के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने कहा कि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने राम मंदिर की आधारशिला रखने के लिए प्रधानमंत्री से निवेदन किया है।

बैठक में श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के सभी प्रमुख सदस्यों ने भाग लिया, जिसमें चम्पत राय, ट्रस्ट के महासचिव, नृत्य गोपाल दास, ट्रस्ट के अध्यक्ष, गोविंद देव गिरी, स्वामी पूर्णानंद, कामेश्वर चौपाल, डॉ अनिल मिश्रा, विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा शामिल थे। महंत दीनेंद्र दास, निर्मोही अखाड़ा, अवनीश अवस्थी, प्रमुख सचिव गृह, अनुज झा, पदेन ट्रस्टी और डीएम अयोध्या, कृष्ण गोपाल संघ सर करियावा, नरेन्द्र मिश्रा, अध्यक्ष राम जन्मभूमि निर्माण समिति, केके शर्मा, सुरक्षा सलाहकार राम जन्मभूमि सेवानिवृत्त महानिदेशक बीएसएफ, कमल नयन दास, नृत्या गोपाल दास के उत्तराधिकारी शामिल थे।

Related Articles

Back to top button