ब्रेकिंग
US Midterm Elections Donald Trump Test: अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन का बड़ा इम्तिहान, राष्ट्रपति डोन... मध्य प्रदेश की राजधानी में दिल दहला देने वाला कांड, कर्ज के दलदल में फंसे शेफ ने की मां, पत्नी और दो... उत्तर प्रदेश के 2.72 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, बढ़ा हुआ वेतन और एरि... Delhi Metro Extra Trips GRAP 2: प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली में कड़े नियम लागू, बॉर्डर पर गा... Supreme Court on Air Ticket Price Hike: हवाई किराये में 700% बढ़ोतरी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पण... Tej Pratap Yadav Security Increase Demand: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने क... ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ मार्च के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तेलंगाना से कांग्रेस को ... गुजरात में सख्त शराबबंदी के नियमों को धत्ता बताते हुए राजकोट के एक होटल में आयोजित हुई हाई-प्रोफाइल ... पैनिक अटैक: बिना किसी वास्तविक खतरे के अचानक शरीर में क्यों उत्पन्न होने लगती है घबराहट और बेचैनी? Dewas TI Dilip Puri Murder Case: शहीद टीआई दिलीप पुरी के परिवार को 1 करोड़ की सहायता और पत्नी को एसआ...
देश

कोरोना से ठीक हुए मरीजों के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय का मैनेजमेंट प्रोटोकॉल-च्यवनप्राश, योग की सलाह

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच जो राहत की बात है वो यह कि अब तक  36 लाक लोग इस महामारी से उबर भी चुके हैं। हालांकि ऐसा देखा गया है कि कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद भी कई लोगों में स्वास्थ्य से जुड़ी दूसरी समस्याएं आ रही हैं जिस कारण उनको फिर से अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ रही है।

ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का मानना है कि जिन लोगों ने कोरोना को मात दे दी है, उन्हें आगे भी खुद का खास ख्याल रखने की जरूरत है। इसके लिए मंत्रालय की ओर से Post COVID-19 Management Protocol जारी किया गया है। इस मैनेजमेंट प्रोटोकॉल में यह बताया गया है कि कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद खुद का ख्याल कैसे रखा जाए। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने जो प्रोटोकॉल सलाह जारी की है उसमें-योगासन से लेकर काढ़ा पीने और च्‍यवनप्राश खाने तक की सलाह दी गई है।

PunjabKesari

स्वास्थ्य मंत्रालय का मैनेजमेंट प्रोटोकॉल

  • मास्क का इस्तेमाल करें और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करें।
  • पर्याप्त मात्रा में गर्म पानी पीते रहें। आयुष मंत्रालय द्वारा बताई गई इम्‍युनिटी बढ़ाने वाली दवाओं का भी सेवन करें।
  • घर या ऑफिस के काम धीरे-धीरे ही शुरू करें।
  • पर्याप्त नींद लें और आराम करें।
  • रोज योग और प्राणायाम करें। खासतौर पर फेफड़ों को मजबूत करने वाले योगासन जारी रखें। जहां तक संभव हो मॉर्निंग वॉक करें।
  • रोजाना सुबह गर्म दूध या पानी के साथ एक चम्‍मच च्‍यवनप्राश खाएं।
  • गले में तकलीफ हो तो नमक वाले पानी के गरारे करें। अगर सर्दी खांसी बनी रहती है और बुखार आता है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। कोरोना से ठीक होने के बाद भी अपना नियमित रूप से जांच करवाते रहें। उसी डॉक्टर या अस्तपाल में दिखाएं, जहां कोरोना का इलाज हुआ है।
    PunjabKesari
  • मुलेठी पाउडर, गिलोय और आयुष क्वाथ जैसी चीजें का सेवन करते रहें। रोज रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीएं। रात में एक चम्मच च्यवनप्राश भी फायदेमंद है। च्यवनप्राश को सुबह गर्म पानी के साथ लेने से भी फायदा होता है।
  • बुजुर्ग और कम उम्र के बच्चे सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचें। जरूरी हो तो साथ में सैनिटाइजर ले जाएं।
  • आसानी से पचने वाली डाइट लें। अपने खानपान पर ध्यान दें। फास्ट फूड और तली-गली चीजें खाने के बजाए पौष्टिक भोजन करें। खाने और सोने का टाइम टेबल बनाएं और उसका पालन करें। स्मोकिंग और एल्कोहल से दूरी बनाएं।

Related Articles

Back to top button