ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...
मनोरंजन

हिमाचल की वादियों में कुछ इस तरह कार्तिक की खातिरदारी कर रही हैं सारा अली खान

बाॅलीवुड नवाब यानी सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान इन दिनाें सुर्खियाें में छाई हुई हैं। फिल्म केदारनाथ की सफलता के बाद सारा अली खान ने फिल्म सिंबा में भी अपना शानदार किरदार निभाकर दर्शकाें काे खूब एंटरटेन किया। लेकिन इन दाेनाें के बाद सारा अली खान अपनी अपकमिंग फिल्म लव आज कल-2 की शूटिंग में व्यस्त हैं।

बता दें कि सारा अली खान और कार्त‍िक आर्यन की केम‍िस्ट्री इन द‍िनों चर्चा में बनी हुई है। दोनों स‍ितारों का रोमांट‍िक र‍िलेशन शूट‍िंग सेट पर भी सुर्ख‍ियों में है, दोनों स्टार्स फिल्म लव आजकल 2 की शूट‍िंग के लिए हिमाचल पहुंचे हैं। शूट‍िंग के दौरान सारा अली खान अपने र‍ियूमर्ड बॉयफ्रेंड कार्तिक आर्यन का पूरा ख्याल रख रही हैं। सोशल मीड‍िया पर शूट‍िंग सेट से लीक हुआ एक वीड‍ियो वायरल हो रहा है, इस वीड‍ियो में सारा बड़े प्यार से कार्तिक को चाय प‍िलाते नजर आ रही हैं।

सैफ अली खान और अमृता स‍िंह की बेटी सारा अली खान और कार्त‍िक आर्यन का र‍िलेशन लंबे वक्त से चर्चा में है। र‍िलेशन की खबरों को सारा और कार्त‍िक की स्पेशल बॉन्डिंग ने प्रूफ कर द‍िया है, वैसे सारा संग कार्त‍िक का नया वीड‍ियो भी दोनों की स्पेशल दोस्ती को बंया कर रहा है। वीड‍ियो में कार्त‍िक के ल‍िए टीम मेंबर चाय लाते हैं और उनसे पूछते हैं कि चाय कैसी लगी, अगर अच्छी नहीं लगी तो दूसरी बना देते हैं। ये सुनते ही पास में बैठी सारा अली खान बोल पड़ती हैं, अरे चाय तो बहुत अच्छी लगेगी। क्यों नहीं अच्छी लगेगी, सारा इस दौरान कार्त‍िक से पूछती हैं- चीवड़ा खाएगा। वो भी ख‍िलाउं, वैसे बताइए आपको चाय कैसी लगी? सारा और कार्त‍िक की क्यूट केम‍िस्ट्री पहले भी कई बार देखने को मिली है, दोनों कई बार चेहरे पर स्कार्फ बांधकर संग घूमते भी नजर आए हैं। फिलहाल फैंस इस जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button