ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
विदेश

FATF प्रमुख ने टेरर फंडिंग के मुद्दे पर पाकिस्‍तान को ब्‍लैकलिस्‍ट करने के दिए संकेत

वाशिंगटन। दुनियाभर में चरमपंथ और आतंकवाद की फंडिंग पर नजर रखने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (Financial Action Task Force, FATF) के अध्‍यक्ष मार्शल बिलिंग्सले (Marshall Billingslea) ने पेरिस में बैठक बाद टेरर फंडिंग के मसले पर पाकिस्‍तान को ब्‍लैक लिस्‍ट करने की संभावना के संकेत दिए हैं।

एफएटीएफ प्रमुख ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि पाकिस्‍तान ने जून 2018 में एक एक्‍शन प्‍लान पर सहमति जताई थी लेकिन इस पर वह खरा नहीं उतरा। इस बारे में पाकिस्‍तान को फरवरी में चेतावनी दी गई थी। वह एक्‍शन प्‍लान के अंतर्गत जनवरी तक के लिए निर्धारित अधिकांश लक्ष्‍यों को पूरा नहीं कर पाया था। इसके बाद उसने आग्रह किया था कि वह आतंकी फंडिंग की बाबत मई तक के लिए निर्धारित किए गए लक्ष्‍यों को हासिल कर लेगा। दुर्भाग्‍य से वह अपने वादे पर दोबारा खरा नहीं उतरा।

FATF के अध्‍यक्ष मार्शल बिलिंग्सले ने कहा कि यदि पाकिस्‍तान एक्‍शन प्‍लान के अनुपालन में असफल होता है तो संस्‍था उस पर अगली कार्रवाई पर विचार करेगी। हमने इस बात की छानबीन की कि पाकिस्‍तान कार्ययोजना के अनुपालन में कितना पीछे है। जांच में हमने पाया कि वह इसके अनुपालन में काफी पीछे है। पाकिस्‍तान को इस साल सितंबर तक आतंकवाद के खिलाफ ठोस कार्रवाई करनी होगी।

इससे पहले एफएटीएफ ने कहा था कि पाकिस्तान आतंकी फंडिंग रोकने के लिए दिए निर्देशों का पालन निर्धारित समय (मई, 2019) तक करने में असफल रहा है। संस्था पाकिस्तान से यह भी दो टूक कह चुकी है कि उसने अक्टूबर, 2019 तक आतंकवाद के खिलाफ संतोषजनक कदम नहीं उठाया तो उसे काली सूची में डाल दिया जाएगा यानि उसको प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button