ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
विदेश

निर्मला सीतारमण ब्रिटेन-भारत के रिश्‍तों को आगे बढ़ाने वाली 100 प्रभावशाली महिलाओं की लिस्‍ट में शामिल

लंदन। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) को ब्रिटेन की सबसे वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री (Britain’s senior-most Cabinet ministers) पेनी मॉरडाउंट (Penny Mordaunt) के साथ ब्रिटेन-भारत रिश्तों (UK-India relationship) को आगे बढ़ाने वाली 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया गया है।

ब्रिटेन के गृह मंत्री साजिद जाविद (Home Secretary Sajid Javid) ने सोमवार को भारत दिवस के मौके पर संसद में ब्रिटेन-भारत रिश्तों को आगे बढ़ाने वाली 100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची जारी की। सूची में सीतारमण को पूर्व में रक्षा मंत्री (India’s former defence minister) और मौजूदा वित्त मंत्री के तौर पर द्विपक्षीय संबंधों में अहम भूमिका निभाने वाली भारत की सबसे ताकतवर (most powerful women) महिलाओं में शामिल किया गया है।

बता दें कि मौजूदा सरकार में सीतारमण कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभाल रही हैं। ब्रिटेन के मीडिया घराने इंडिया इंक (IndiaInc) ने अपने बयान में कहा है कि लंदन स्कूल आफ इकनॉमिक्स ( London School of Economics, LSE) में पढ़ाई करने वाली सीतारमण काफी पहले ब्रिटेन में भी काम कर चुकी हैं। बयान में यह भी कहा गया है कि ब्रिटेन को भली भांति समझने वाली सीतारमण अपने अन्य सहयोगियों की तुलना में इस देश को अधिक समझती हैं।

सूची में ब्रिटेन की रक्षा मंत्री पेनी मॉरडाउंट (Penny Mordaunt, Britain’s Secretary of State for Defence) भी शामिल हैं। ब्रिटेन में भारतीय मूल की सांसद प्रीति पटेल (Priti Patel) और बैरोनेस सैंडी वर्मा (Baroness Sandy Verma), फिल्म निर्माता गुरिंदर चड्ढ़ा (Gurinder Chadha), भारतीय विधि कंपनी की प्रमुख जियो मूडी (Zia Mody) और पल्लवी एस श्रॉफ (Pallavi S Shroff), अपोलो हॉस्पिटल्स की प्रबंध निदेशक सुनीता रेड्डी (Apollo Hospitals’ managing director Suneeta Reddy) और नास्कॉम की अध्यक्ष देवज्ञानी घोष (Nasscom President Debjani Ghosh) भी इस सूची में शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button