ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
मनोरंजन

Bollywod Drugs Case: दीपिका पादुकोण से आज NCB नहीं करेगी पूछताछ, जानिए- क्‍या है वजह

मुंबई। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) अब शनिवार को पूछताछ करेगा। पहले यह पूछताछ शुक्रवार को होने वाली थी। दो अन्य अभिनेत्रियों सारा अली खान एवं श्रद्धा कपूर से भी शनिवार को ही पूछताछ होनी है। दीपिका और उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश के बीच वाट्सएप चैट का पता चलने के बाद ही एनसीबी ने अभिनेत्री से पूछताछ करने का फैसला किया है। इस बीच, दीपिका के अपार्टमेंट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दीपिका गुरुवार देर शाम गोवा से अपने पति रणवीर सिंह के साथ चार्टर्ड प्लेन से मुंबई पहुंचीं। करिश्मा प्रकाश एवं वकीलों की टीम भी उनके साथ थी।

दीपिका पादुकोण का नहीं हुआ कोरोना टेस्‍ट

एनसीबी के एक अधिकारी ने बुधवार को ही दीपिका से मिलकर उन्हें पूछताछ के लिए समन दे दिया था। माना जा रहा है कि गुरुवार को देर से मुंबई पहुंचने के कारण दीपिका का कोविड टेस्ट नहीं हो सका है। शुक्रवार को यह टेस्ट होने के बाद ही वह एनसीबी के सामने हाजिर होंगी। दूसरी तरफ अभिनेत्री सारा अली खान भी गुरुवार शाम अपनी मां अमृता सिंह एवं भाई इब्राहिम के साथ गोवा से मुंबई पहुंच गई। एक अन्य अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह का बयान शुक्रवार को दर्ज किया जाएगा। रकुल रिया चक्रवर्ती की मित्र भी हैं। इसी कड़ी में फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा से भी एनसीबी लगातार पूछताछ कर रहा है।

एक ही बिल्डिंग में रहती हैं दीपिका और रिया की मैनेजर

एनसीबी फिल्मी सितारों को मैनेजर उपलब्ध करानेवाली कंपनी क्वान टैलेंट मैनेजमेंट के सीईओ एवं अन्य कर्मचारियों से भी गहराई से पूछताछ कर रहा है। दीपिका की मैनेजर करिश्मा प्रकाश एवं सुशांत सिंह राजपूत व रिया चक्रवर्ती की टैलेंट मैनेजर जया साहा इसी कंपनी से जुड़ी रही हैं। करिश्मा और जया वर्सोवा क्षेत्र की एक ही इमारत में रहती हैं। सुशांत प्रकरण के जरिये ड्रग रैकेट का पता चलने के बाद विभिन्न वाट्सएप चैट में इन दोनों की भूमिकाएं संदिग्ध नजर आ रही हैं। जया साहा से तो अब तक प्रवर्तन निदेशालय, सीबीआइ एवं एनसीबी कई बार पूछताछ कर चुके हैं। माना जा रहा है कि करिश्मा प्रकाश से भी एनसीबी लंबी पूछताछ करेगा। उसके जरिये कई और नाम सामने आ सकते हैं।

एनसीबी के फंदे में कई बॉलीवुड सितारों के नाम

बता दें कि जया साहा, श्रुति मोदी एवं रिया चक्रवर्ती की वाट्सएप चैट सामने आने के बाद ही बॉलीवुड के कई नाम अब तक एनसीबी के फंदे में आ चुके हैं। पता चला है कि एनसीबी ने सुप्रसिद्ध निर्देशक करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन के डायरेक्टर क्षितिज रविप्रसाद को भी समन भेजा है। इस बीच, टीवी अभिनेता सनम जौहर और अबिगेल पांडे से एनसीबी की टीम ने गुरुवार को भी पूछताछ की। बुधवार को इन दोनों से पांच घंटे की पूछताछ की गई थी।

रिया की जमानत पर फैसला नहीं

बॉम्‍बे हाई कोर्ट में गुरुवार को रिया एवं उसके भाई शौविक की जमानत पर बहस करते हुए वकील सतीश मानेशिंदे ने कहा कि रिया के पास से एनसीबी को कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। उसे सिर्फ बलि का बकरा बनाया जा रहा है। लेकिन, जमानत पर फैसला गुरुवार को भी नहीं हो सका। उच्च न्यायालय ने मामले की सुनवाई 29 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी है। विशेष अदालत ने रिया और उसके भाई की न्यायिक हिरासत छह अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी है। शौविक नवी मुंबई की तलोजा जेल में है। एनसीबी की एक टीम शौविक एवं सुशांत के पूर्व स्टाफ दीपेश सावंत से तलोजा जेल में जाकर पूछताछ कर सकती है। विशेष अदालत ने एनसीबी को जेल जाकर शौविक से पूछताछ की इजाजत दे दी है।

Related Articles

Back to top button