ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
मनोरंजन

Bollywood Drugs News: बॉलीवुड बदनाम ना हो, इसलिए एक्ट्रेस टिया बाजपेयी ने करवाया अपना ड्रग टेस्ट, पोस्ट की रिपोर्ट

नई दिल्ली। बॉलीवुड में इन दिनों ड्रग्स का मुद्दा गर्माया हुआ है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की जांच में कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ से इस सिलसिले में पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को रकुलप्रीत एनसीबी के सामने पूछताछ के लिए पेश हुईं। वहीं, दीपिका पादुकोण, सारा अली ख़ान और श्रद्धा कपूर से 26 सितम्बर को पूछताछ के लिए तलब किया गया है। दीपिका और सारा गोवा में थीं। दोनों बुधवार को ही मुंबई पहुंच गयीं। इस बीच एक्ट्रेस टिया बाजपेयी ने एक अनोखा क़दम उठाया है। टिया ने बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री को बदनामी से बचाने के लिए अपना ड्रग टेस्ट करवाया और इसकी रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करके दूसरे लोगों से भी स्वैच्छिक तौर पर टेस्ट करवाने की गुज़ारिश की ताकि पूरी इंडस्ट्री पर सवालिया निशान ना लगें।

टिया ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो कहती हैं- इस वक़्त मनोरंजन उद्योग को बदनाम किया जा रहा है, क्योंकि कुछ चुनिंदा लोग ड्रग्स का सेवन करते हैं। इसलिए मैंने अपना ड्रग टेस्ट करवाया है, जो नेगेटिव आया है। मैं आप सब लोगों से गुज़ारिश करूंगी कि सभी को एक रंग में ना रंगें। हम में से कुछ वाकई गंभीरता के साथ अपना काम करते हैं और वाकई बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं। मैं अपने सभी साथी कलाकारों से गुज़ारिश करती हूं कि वे अपना ड्रग टेस्ट करवाएं और इसे सार्वजनिक कर दें। अपने परिवार, काम और फैंस के लिए इसे ट्वीट करें।

टिया बाजपेयी ने बॉलीवुड में विक्रम भट्ट की फ़िल्म हॉन्टेड 3 डी से बतौर एक्ट्रेस डेब्यू किया था। वो आख़िरी बार हेट स्टोरी 4 में पर्दे पर देखी गयीं, जिसमें उन्होंने छोटी सी भूमिका निभायी थी। टिया गायिका भी हैं और कई गानों को आवाज़ दे चुकी हैं।

बता दें कि कुछ वक़्त पहले कंगना रनोट ने भी ऐसा करने की इल्तिज़ा बॉलीवुड कलाकारों से की थी। उन्होंने अपने ट्वीट में रणबीर कपूर, विक्की कौशल, रणवीर सिंह और अयान मुखर्जी को ड्रग्स के लिए ब्लड टेस्ट करवाने के लिए कहा था।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के दौरान ड्रग्स का एंगल सामने आया, जिसके बाद एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती और कुछ पैडलर्स को गिरफ़्तार किया। इसके बाद से ही हर रोज़ नये नामों का खुलासा हो रहा है। वॉट्सऐप ड्रग चैट्स के ज़रिए जैसे-जैसे नाम सामने आ रहे हैं, एनसीबी पूछताछ के लिए बुला रही है।

Related Articles

Back to top button