ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
विदेश

निर्मला सीतारमण ने बढ़ाया भारत का सम्मान, 100 प्रभावशाली महिलाओं में हुई शामिल

लंदन: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ब्रिटेन-भारत रिश्तों को आगे बढ़ाने वाली 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया गया है। इस सूची में ब्रिटेन की सबसे वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री पेनी मॉरडाऊंट भी शामिल हैं। ब्रिटेन के गृह मंत्री साजिद जाविद ने सोमवार को भारत दिवस के मौके पर संसद में ब्रिटेन-भारत रिश्तों में 100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची जारी की।

ब्रिटेन के मीडिया घराने इंडिया इंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में पढ़ाई करने वाली सीतारमण पूर्व में ब्रिटेन में काम कर चुकी हैं। वह ब्रिटेन के बारे में अपने अन्य सहयोगियों की तुलना में ज्यादा समझती हैं। इस सूची में ब्रिटेन की रक्षा मंत्री पेनी मॉरडाऊंट भी शामिल हैं। इसके अलावा सूची में ब्रिटेन में भारतीय मूल की सांसद प्रीति पटेल और बैरोनेस सैंडी वर्मा, फिल्म निर्माता गुरिंदर चड्ढा, भारतीय विधि कंपनी की प्रमुख जियो मूडी और पल्लवी एस श्रॉफ, अपोलो हॉस्पिटल्स की प्रबंध निदेशक सुनीता रैड्डी और नास्कॉम की अध्यक्ष देवज्ञानी घोष भी शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button