ब्रेकिंग
हांसी में शामिल होंगे इस विधानसभी क्षेत्र के 110 गांव, CM सैनी ने किया ऐलान.... लुवास पलवल में खोलेगा पशु विज्ञान केंद्र, किसानों व पशुपालकों को होगा फायदा हरियाणा: सड़कों से हटेंगे खतरनाक साबित हो रहे बिजली के पोल, संबंधित विभागों से वसूला जाएगा खर्चा हांसी में स्कूटी की बैटरी फटने के कारण घर में लगी भीषण आग, पति की मौत...पत्नी व बच्चे झुलसे चार बच्चों की हत्यारोपी पूनम जज से बोली- लड़ना चाहती हूं मुकदमा...पति और सास से मिल्ने की जाहिर की इ... इस जिले में 2500 करोड़ रुपये खर्च कर बिछाई जाएगी 104 किमी लंबी रेलवे लाइन, सफर हो जाएगा आसान आजाद हिंद एक्सप्रेस में आग लगने से मचा हड़कंप, चेन पुलिंग कर रोकी ट्रेन भाजयुमो जिला अध्यक्षों की घोषणा जल्द, प्रदेश के सभी संभागों से सौंपा गया तीन-तीन नामों का पैनल सूरजपुर में एक करोड़ से ज्यादा का 3513 क्विंटल धान जब्त नेशनल हेराल्ड मामला: ईडी को झटका, कांग्रेस ने रायपुर में भाजपा कार्यालय का किया घेराव
मनोरंजन

सुहाना खान के बाद अब चित्रांगदा सिंह ने रंगभेद को लेकर कही ये बात

नई दिल्लीl हाल ही में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने सोशल मीडिया पर अपने रंगभेद को लेकर की गई टिप्पणियों पर पोस्ट शेयर किया, जिसने जमकर सुर्खियां बटोरीं थी। सुहाना ने बताया कि उन्हें ट्रोलर्स ‘बदसूरत’ और ‘काली’ कहकर पुकारते थेl सुहाना ने अपनी गहरी त्वचा के बारे में बात की और कहा कि पहली बार वह इसका शिकार तब हुई थी, जब वह केवल 12 साल की थी।

अब बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह भी उन्हीं के नक्शे कदमों पर चल रही है, उन्होंने भी अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट मेंरंगभेद के बारे में बात की है। अपनी कुछ आकर्षक तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए चित्रांगदा ने लिखा, ‘आई एम ब्राउन एन हैप्पी!’

इसके साथ ही उन्होंने एक खुश-चेहरे का इमोटिकॉन जोड़ा है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब चित्रांगदा ने अपनी त्वचा के रंग के बारे में बात की है। इससे पहले एक मनोरंजन वेबसाइट से बात करते हुए अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि उन्होंने अतीत में गोरा बनाने का दावा करने वाली क्रीम का प्रचार करने से इनकार कर दिया था और इस बारे में पूछे जाने पर चित्रांगदा ने अपने बयान में यह स्पष्ट कर दिया था कि उन्हें अपनी त्वचा के रंग पर गर्व है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

In my #sundaybest ☀️😄😎

A post shared by @ chitrangda on 

इस बीच काम के मोर्चे पर चित्रांगदा को आखिरी बार फिल्मकार गौरव के. चावला की फिल्म ‘बाज़ार’ में सैफ अली खान और राधिका आप्टे के साथ देखा गया था। वह अपनी आगामी फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ की शूटिंग कर रही थीं, इसे वर्तमान में चल रहे COVID-19 के प्रकोप के कारण होल्ड पर रखा गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Looking on Pink side of life .. 🌸🌸🌸 #flashbackfriday

A post shared by @ chitrangda on 

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने उनके रंग की आलोचना करने वाले कई संदेशों और टिप्पणियों के स्क्रीनशॉट शेयर किए थे। इसमें उन्होंने कहा कि उन्हें 12 साल की उम्र से ही बदसूरत कहा जाता है और कहा कि यह दुखद है, क्योंकि भारतीय मूल रूप से भूरे रंग के है और अपने ही लोगों से नफरत करने का मतलब है कि आप असुरक्षित हैं।

Related Articles

Back to top button