ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

दुष्कर्म को ‘छोटी घटना’ बताकर फंसे छत्तीसगढ़ के मंत्री, बवाल बढ़ने पर दी ये सफाई

रायपुर। देशभर में हाथरस सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर गुस्सा बना हुआ है। लगातार अलग-अलग राज्यों से इंसाफ की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन भी हो रहे हैं। हाथरस की घटना के बाद उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों और देश के दूसरे राज्यों से दुष्कर्म की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसी ही एक घटना छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से सामने आई है। यहां पर 14 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, लेकिन बवाल तब हुआ जब भूपेश बघेल सरकार में श्रम मंत्री शिव कुमार डहरिया ने इस घटना को हाथरस दुष्कर्म मामले से तुलना करते हुए छोटी घटना बता दिया।

अब इस मामले पर मंत्री ने अपना बयान बदल दिया है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म घटना कोई छोटी घटना नहीं है। उन्होंने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा कि मैंने दुष्कर्म घटना को कोई छोटी घटना नहींं कहा। दुष्कर्म हमेशा बड़ी घटनाएं होती हैं। मैंने सिर्फ दुष्कर्म मामलों पर अपने विचार प्रकट किए थे। मेरे विचार दुष्कर्म पर नहीं था।

बता दें कि शिव कुमार डहरिया का एक वीडियो सामने आया है, जिसमे मंत्री ने दुष्कर्म को छोटी घटना बताया है। वीडियो में वह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनसे एक पत्रकार ने बलरामपुर में नाबालिग से दुष्कर्म मामले को लेकर प्रश्न कर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे यहां जो घटना हुई है वह कोई हाथरस जैसी घटना नहीं है।

उन्होंने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि हाथरस में इतनी बड़ी घटना हो गई, रमन सिंह का कोई ट्वीट नहीं आया। उन्होंने कहा कि बलरामपुर में एक छोटी सी घटना हो गई थी तो वह ट्वीट कर रहे हैं, लेकिन हाथरस कांड पर उन्होंने चुप्पी साधी हुई है। उन्होंने कहा कि उनके पास राज्य सरकार की आलोचना के सिवा कोई दूसरा कोई काम नहीं है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मंत्री का वीडियो

मंत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विपक्षी दल शिवकुमार डहरिया के बयान के बाद उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। भाजपा राज्य इकाई ने कांग्रेस सरकार से डहरिया को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की है।

बता दें कि बलरामपुर में 14 साल की नाबालिग के साथ नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। यही नहीं इस कुकर्म को करने के बाद पीड़िता को गला दबाकर मारने की भी कोशिश की गई थी। इसल मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामलें की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button