ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
देश

LIVE Air Force Day 2020 News Update: सारंग हेलिकॉप्टर टीम ने किया डॉलफिन लीप का प्रदर्शन

नई दिल्ली। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन में बृहस्पतिवार को 88वां वायुसेना दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर चल रहे एयर शो के दौरान सारंग हेलिकॉप्टर ने डॉल्फिन लीप का प्रदर्शन किया। इससे पहले राफेल और तेजस ने उड़ान भरी। इस दौरान हिंडन एयरबेस पर मौजूद लोग वाह-वाह कर उठे। वहीं, विंटेज विमान टाइगर मोथ ने भी अपना करतब दिखाया। इस मौके पर IAF चीफ एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने अपने संबोधन में कहा कि वह राष्ट्र को आश्वस्त करना चाहते हैं कि भारतीय वायु सेना विकसित होगी और देश की संप्रभुता और हितों की रक्षा के लिए सभी परिस्थितियों में कभी भी तैयार रहेगी।

LIVE Air Force Day 2020 News Update: 

  • चिनूक हेलीकॉप्टर ने कंटेनर लेकर जाने का नमूना पेश किया।
  • वायुसेना दिवस समारोह में ट्राई कलर फार्मेशन में उतरते आकाशगंगा पैराजम्पर्स टीम के सदस्यों ने लोगों को मन मोह लिया। इस मौके पर आकाश गंगा टीम के जांबाज ने पैराजंपिंग की।
  • इस अवसर पर नभ: स्पर्शम दीप्तम, इस ध्येय वाक्य के साथ भारतीय वायुसेना के विमान बृहस्पतिवार को आकाश में दहाड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायुसेना दिवस समारोह में वायुसेना की ताकत बने सभी विमानों को दिखाया गया है। इनमें विश्व के सब्स उन्नत लड़ाकू विमानों में से एक राफेल, एयरबोर्न अर्ली वार्निंग सिस्टम, चिनूक हेलिकॉप्टर, मिग-29, आकाश मिसाइल, ध्रुव हेलिकॉप्टर, मिराज-2000, जगुआर, तेजस, सुखोई-30 एमकेआई, रोहिणी रडार सिस्टम, अपाचे हेलिकॉप्टर और सी-130जे सुपर हरक्यूलिस परिवहन विमान शामिल हैं।
  • गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन में परेड ग्राउंड पर वायुसैनिक कदमताल करते हुए सामंजस्य का परिचय दे रहे हैं तो आकाश में राफेल, तेजस और सुखोई पराक्रम दिखाएंगे। समारोह में चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत, वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया, नेवी और थल सेना प्रमुख भी मौजूद रहे। 
  • नेवी चीफ एडमिरल कर्मवीर सिंह ने वायुसेना दिवस समारोह में  वायुसैनिकों को सलामी दी।
  • वहीं, आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरावे ने भी सलामी दी।
  • समारोह में राफेल और तेजस आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगे।
  • कार्यक्रम की शुरुआत पैराजंपर टीम आकाशगंगा के साथ होगी। टीम के सदस्य आठ हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर पैराशूट से एयरफोर्स स्टेशन के परेड ग्राउंड पर उतरेंगे। गरुड़ कमांडो माक डिल कर घुसपैठिये को पकड़ेंगे।

एयर शो में चिनूक और अपाचे हेलीकाप्टर तीनों सेनाओं के प्रमुखों को सलामी देंगे। राफेल, तेजस और सुखोई की तिकड़ी ट्रांसफार्मर फार्मेशन बनाकर लोगों को अपनी ताकत दिखाएगी। इसके साथ ही सूर्यकिरण एरोबेटिक्स टीम और सारंग हेलीकाप्टर टीम के आकाशीय करतब लोगों को रोमांचित करेंगे। वहीं विंटेज विमान टाइगरमोथ और डकोटा लोगों को वायुसेना के एतिहासिक शौर्य से रूबरू करवाएंगे।

चीन-पाक को दिया जाएगा सख्त संदेश

माना जा रहा है कि समारोह के संबोधन के दौरान वायुसेना प्रमुख चीन और पाकिस्तान को सख्त संदेश दे सकते हैं। समारोह की थीम नई खोज करो, एकता में रहो और दुश्मन को भयभीत करो रखी गई है। हिंडन एयरफोर्स स्टेशन में वायुसेना दिवस समारोह को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे से ही रूट डायवर्जन शुरू हो जाएगा। एडवायजरी के मुताबिक दिल्ली और नोएडा जाने वाले लोगों से कहा गया है कि वे हिंडन एयरफोर्स स्टेशन की ओर न जाएं।

Related Articles

Back to top button