ब्रेकिंग
Dehradun News: बैरागीवाला गांव में युवक की हत्या के बाद भारी तनाव; गुस्साए लोगों का हंगामा, पुलिस बल... Drone Post Delivery in Himachal: हिमाचल में ड्रोन से पहुंचेगी डाक; मंडी-रेहरधार मार्ग पर सफल ट्रायल,... Greater Noida News: जिम में वर्कआउट के बाद 20 वर्षीय युवक की मौत; हार्ट अटैक की आशंका से मचा हड़कंप Maharashtra Politics: शरद पवार को रामदास आठवले का बड़ा ऑफर; कांग्रेस के बजाय NDA में आने की दी सलाह Govindpuri Fire Case: दिल्ली अग्निकांड कोई हादसा नहीं, बल्कि खौफनाक साजिश; 3 की मौत के मामले में 4 ग... TMC Internal Conflict: सांसद काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी और महुआ मोइत्रा को भेजा कानू... Noida Road Accident: नोएडा महामाया फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार स्लीपर बस पलटी; 14 यात्री घायल Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में फिर सताएगी भीषण गर्मी; 6 दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ...
विदेश

दक्षिणी चीन सागर में सैन्य अभ्यास में ऑस्ट्रेलिया और जापान की फोर्स के साथ शामिल हुआ मिसाइल डिस्ट्रॉयर

वाशिंगटन। दक्षिणी चीन सागर में अंतरराष्ट्रीय अभ्यास के लिए अब मिसाइल को नष्ट करने वाले शस्त्र भी जुट रहे हैं। अमेरिकी नौसेना के प्रशांत बेड़े ने बताया है कि दक्षिणी चीन सागर में अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास के लिए 19 अक्टूबर को  Arleigh Burke क्लास गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS John S. McCain (DDG 56) रॉयल ऑस्ट्रेलियन नौसेना (RAN) और जापान मेरिटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (JMSDF) के साथ शामिल हो गया है।

दक्षिणी चीन सागर के बारे में 

बता दें कि दक्षिणी चीन सागर पूर्वी एशिया में मौजूद पश्चिम प्रशांत महासागर का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा है। यह चीन के दक्षिणी भाग सहित वियतनाम के दक्षिणी एवं पूर्वी भाग, फिलीपींस के पश्चिम और र्बोनियो द्वीपसमूह के उत्तरी भाग में अवस्थित है। इसकी सीमा पर पड़ने वाले राज्य चीन से संबंध रखते हैं। इसमें चीनी गणराज्य (ताइवान) फिलीपींस, मलेशिया, ब्रेुनेई, इडोनेशिया, सिंगापुर और वियतनाम शामिल हैं।

क्यों महत्वपूर्ण है दाक्षिणी चीन सागर

तो अब हम बात करतें हैं कि दाक्षिणी चीन सागर इतना महत्वपूर्ण क्यों हैं। दरअसल, अपनी भौगोलिक अवस्थिति के चलते दक्षिणी चीन सागर सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। यह मलक्का जलसंधि द्वारा हिंद महासागर और प्रशांत महासागर को जोड़ता है। व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के मुताबिक, वैश्विक नौ परिवहन व्यापार का एक-तिहाई हिस्सा इसी मार्ग से होता है। ऐसे में इसका महत्वपूर्ण होना जरुरी है।

Related Articles

Back to top button