ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
मनोरंजन

Kareena Kapoor के प्रेग्नेंट होने पर ऐसा था सैफ अली खान का रिएक्शन! एक्ट्रेस ने किया खुलासा

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर की फैमिली इन दिनों घर में आने वाले नए फैमिली मेंबर को लेकर खबरों में हैं। दरअसल, करीना कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं और प्रेग्नेंसी के अनाउंसमेंट के बाद से उनकी काफी चर्चा हो रही है। हाल ही में करीना और सैफ ने स्टेटमेंट जारी कर इसकी जानकारी दी थी और इसके बाद से करीना के अपडेट्स आती रहती हैं। इसी बीच पता चला है कि जब सैफ अली खान को करीना के प्रेग्नेंट होने के बारे में पता चला था तो उनका क्या रिएक्शन था…

प्रेग्नेंसी के अनाउंसमेंट के बाद करीना कपूर की कई तस्वीरें भी सामने आ रही हैं, जिनमें एक्ट्रेस कई बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नज़र आई हैं। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और शेयर किया जा रहा है। इसी बीच, एक्ट्रेस ने बताया है कि जब करीना के दूसरे प्रेग्नेंट होने के बारे में सैफ अली खान को पता चला तो उनका रिएक्शन क्या था।

उन्होंने ज़ूम को दिए अपने इंटरव्यू में बताया कि सैफ की तरफ से कोई भी फिल्मी रिएक्शन नहीं था और वो काफी नॉर्मल और रिलेक्स्ड थे। एक्ट्रेस ने बताया, ‘दुर्भाग्य से मेरे घर में फिल्मी जैसा ऐसा कुछ भी नहीं है। क्योंकि सैफ बहुत ही नॉर्मल और रिलेक्स्ड हैं। बेशक, वह ये सुनकर हमेशा खुश होते हैं। तो जैसा मैंने कहा, यह कुछ भी प्लान किया हुआ नहीं, लेकिन यह कुछ ऐसा था जिसे हम वास्तव में सेलिब्रेट करना चाहते थे और हम वास्तव में एक दूसरे के साथ काफी खुश हैं।’

बता दें कि करीना, सैफ अली खान की दूसरी पत्नी हैं और अभी दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। करीना से पहले सैफ ने अपने से 12 साल बड़ी एक्ट्रेस अमृता सिंह संग साल 1991 में शादी की थी। लेकिन दोनों ने 13 साल का लंबा समय साथ गुजारने के बाद साल 2004 में अलग होने का फैसला लिया और उनका तलाक हो गया। इसके बाद सैफ ने करीना कपूर से शादी की।

Related Articles

Back to top button