ब्रेकिंग
Police Smaran Divas Jharkhand: रांची समेत पूरे राज्य में मनाया गया पुलिस संस्मरण दिवस, कर्तव्य के दौ... Ranchi Rare Snake Rescue: रांची में हरियाणा के युवक से दुर्लभ रेड सैंड बोआ सांप बरामद, अंतरराष्ट्रीय... Palamu Crime News: पलामू में दुर्गा पूजा से लौट रही महिला का अपहरण कर हत्या, धान के खेत से मिला शव— ... Deoghar Sindoor Khela News: देवघर में बंगाली परंपरा के साथ धूमधाम से मनाया गया सिंदूर खेला, महिलाओं ... BJP Mission 2029 Jharkhand: झारखंड में कमल खिलाने के लिए बीजेपी का बड़ा प्लान, राष्ट्रीय अध्यक्ष नित... Ranchi PPK College NCC News: रांची के पीपीके कॉलेज में निलंबित एनसीसी यूनिट को बहाल कराने की मांग ते... Koderma Murder Case: अवैध संबंध के चक्कर में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को दी दर्दनाक मौत, झोलाछा... Haryana Congress Campaign: हरियाणा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान’ को मिलेगी रफ्तार, AICC ने नियुक्त ... Panchkula Thar Stunt Action: सोशल मीडिया पर रील्स के लिए स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, पंचकula पुलिस ने ... Panipat Crime News: पानीपत टोल प्लाजा के पास युवक के पैर में मारी गोली, ऑटो का इंतजार कर रहे शख्स पर...
देश

महापौर एजाज ढेबर ने महामाया मंदिर में टेका मत्था, की पूजा-अर्चना

रायपुर: गुरुवार से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो गए हैं। नवरात्र के पहले दिन से ही राजधानी रायपुर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। पिछले दो साल से कोरोना संक्रमण काल की वजह से माता और भक्तों के बीच दूरियां बढ़ गई थीं, लेकिन इस बार हालात नियंत्रित हैं, जिन्हें देखते हुए प्रशासन ने मंदिरों में भक्तों को जाने की अनुमति दे दी है। महापौर एजाज ढेबर ने गुरुवार को पुरानी बस्ती स्थित राज राजेश्वरी मां महामाया के अति प्राचीन मंदिर पहुंचकर आदिशक्ति माता के दर्शन कर मत्था टेका और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

उन्होंने माता भगवती महामाया से राजधानी समेत छत्तीसगढ़ राज्य को कोरोना महामारी से शीघ्र मुक्ति दिलवाने की प्रार्थना की। महापौर ढेबर ने शारदीय नवरात्र पर्व पर राजधानी सहित प्रदेश भर के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मंदिर में आए श्रद्धालुओं से अपील की कि यह वक्त सामान्य नहीं है, अब भी सतर्कता की आवश्यकता है, लिहाजा माता के दर्शन जरूर करें, लेकिन भीड़ होने से बचाएं।

सुरक्षित रहें, सुरक्षित रखें

महापौर ढेबर ने कहा कि दो साल के लंबे अंतराल के बाद कहीं जाकर परिस्थितियां सामान्य हो रही हैं। लगातार त्योहारों का समय है। ऐसे में जरूरी है कि हर कोई अपने आपको सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि जब आप सुरक्षित होंगे, तभी दूसरों को सुरक्षित रख पाएंगे और उन्हें कोरोना संक्रमण से बचाने में मदद कर पाएंगे।

महापौर ने लोगों से अपील की है कि वे इस त्योहारों के मौसम में घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाकर निकलें। हाथों को सैनिटाइज करते रहें और शारीरिक दूरी के नियम का पालन करते हुए त्योहारों का आनंद उठाएं।

Related Articles

Back to top button