ब्रेकिंग
Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण Jorhat Plane Crash: असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त; 5 जवान शहीद Ayodhya Ram Mandir News: दान पात्र में चोरी की अफवाह पर गरमाया मामला; ट्रस्ट ने सीएम योगी से SIT जां...
देश

रायपुर में राशन दुकानों के सामने भाजपा नेताओं ने धरना देकर किया प्रदर्शन

रायपुर: केंद्र सरकार द्वारा आवंटित चावल में प्रदेश सरकार की लूट के खिलाफ शुक्रवार को भाजपा नेताओं ने शहर और ग्रामीण इलाके के राशन दुकान के सामने धरना देकर जमकर प्रदर्शन किया। दरअसल, कोरोना काल में प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को केंद्र सरकार द्वारा पांच किलो अतिरिक्त मुफ्त चावल प्रsदान किया गया था, भाजपा नेताओं का आरोप है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने गरीबों के चावल पर डाका डालते हुए उसे नहीं बांटा।

भाजपा रायपुर जिला महामंत्री ओंकार बैस, रमेश सिंह ठाकुर और जिला मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश सरकार के पंद्रह सौ करोड़ रुपए के चावल घोटाले के खिलाफ रायपुर जिले के सभी राशन दुकानों के सामने राज्य सरकार के खिलाफ शुक्रवार को पूरे प्रदेश भर में धरना दिया जा रहा है। रायपुर नगर निगम बिरगांव नगर निगम, माना नगर पंचायत के सभी वार्डों में रायपुर के सभी 16 मंडलों के अध्यक्ष पार्षद व वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में प्रदर्शन किया जा रहा है।

पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण, पूर्व मंत्री व भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने रायपुर उत्तर और नंदे साहू ने रायपुर ग्रामीण में मोर्चा संभाला है। इस दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने भाठागांव पानी टंकी के पास के राशन दुकान और सांसद सुनील सोनी ने अवंती विहार अमन चौक स्थित राशन दुकान में धरना दिया।

डा. रमन सिंह, धरमलाल कौशिक, अजय चंद्राकर, बृजमोहन अग्रवाल, सुनील सोनी, शिवरतन, अभिषेक, संतोष पांडेय, विजय शर्मा, रामकुमार, अनिल ठाकुर, मोतीलाल, अशोक साहू समेत अन्य भाजपा नेता राज्यपाल से मिलने शाम 4. 45 बजे राजभवन जाएंगे।

Related Articles

Back to top button