ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
देश

बचपन का प्यार गाने से हिट सहदेव अब क्रिकेट में आजमा रहे हाथ

रायपुर: बचपन का प्यार गाने से हिट हुए छत्तीसगढ़ के सहदेव इन दिनों क्रिकेट में हाथ आजमा रहे हैं। उनके लिए अब ऑफर भी आना शुरू हो गए हैं। छत्तीसगढ़ के स्टार किड सहदेव को क्रिकेट एकेडमी से आजीवन निःशुल्क क्रिकेट प्रशिक्षण का प्रस्ताव दिया गया है। बचपन का प्यार गाना गाने वाले छत्तीसगढ़ सुकमा के वायरल सिंगर सहदेव को छत्तीसगढ़ की बड़ी क्रिकेट एकेडमी से आजीवन निःशुल्क क्रिकेट प्रशिक्षण का प्रस्ताव दिया गया है।

बताते चलें कि सहदेव क्रिकेट के भी अच्छे खिलाड़ी हैं। सहदेव मीडियम पेस बॉलिंग करते हैं। सहदेव 21वीं राज्य स्तरीय स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता बिलासपुर में बस्तर संभाग की तरफ से खेलने आए थे। यहां उनकी मुलाकात एनआईएस क्रिकेट कोच और टर्मिनेटर क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर शबाब क़ुरैशी से हुई। शबाब क़ुरैशी ने सहदेव को सरगुजा के खिलाफ एक मैच में खेलता देखा, जिसमें सहदेव ने तीन विकेट लिए थे।

सहदेव की इस काबलियत को देखते हुए शबाब क़ुरैशी ने उनसे क्रिकेट पर बात की। सहदेव ने शबाब क़ुरैशी से कहा कि उन्होने क्रिकेट खेलना बहोत अच्छा लगता है और वो इंडिया के लिए क्रिकेट खेलने का सपना देखते हैं। क्रिकेट के प्रति सहदेव की लगन और जुनून को देखते हुए इस आदिवासी 12 साल के खिलाड़ी को टर्मिनेटर क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर ने उन्हें आजीवन निःशुल्क क्रिकेट प्रशिक्षण प्रदान करने का प्रस्ताव दिया। इस प्रस्ताव को पाकर सहदेव बहुत खुश नजर आए।

एकेडमी के डायरेक्टर ने बताया एकेडमी में बस्तर के बहुत से खिलाड़ी अभ्यास करते हैं और एकेडमी कई प्रतिभावान खिलाड़ियों को पैसे के अभाव में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करती है। शबाब क़ुरैशी ने बताया इन्ही खिलाड़ियों में से एकेडमी में बस्तर के सौरभ मजूमदार भी हैं, जो आज वर्तमान में छत्तीसगढ़ सीनियर टीम के खिलाड़ी हैं।

Related Articles

Back to top button