ब्रेकिंग
Kanpur Crime News: कानपुर में सनसनीखेज वारदात, दशहरा मेला देखकर लौट रहे युवक को कार की छत पर फंसाकर ... IMD Weather Forecast: देश के कई राज्यों में मौसम का बदला मिजाज, दिल्ली में हल्की ठंड तो दक्षिण भारत ... Jabalpur Electrocution Tragedy: जबलपुर में महाकाली विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा, करंट लगने से 2 की... Panna Durga Visarjan Tragedy: मध्य प्रदेश के पन्ना में दर्दनाक हादसा, मूर्ति विसर्जन के दौरान बांध म... Delhi Metro GRAP-1 Update: दिल्ली में प्रदूषण के बीच DMRC का बड़ा कदम, शुक्रवार से रोजाना चलेंगी 20 ... Google Maps McLaren F1 Feature: गूगल मैप्स पर आया मजेदार फीचर, नेविगेशन के दौरान नीले तीर की जगह अब ... Best Birdwatching Destinations in India: सर्दियों में बर्डवॉचिंग का है शौक? भारत की इन 5 शानदार जगहो... Ramayana Advance Booking Record: ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग शुरू, पहले ही दिन करोड़ों की कमाई और रिकॉ... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में घायल उमेश चौहान की हुई सफल सर्जरी, KE... Bernstein Report: बर्नस्टीन ने घटाया Nifty 50 का टारगेट, दिसंबर 2026 के लिए 26,000 से घटाकर किया 25,...
देश

दिल्ली में अब ठंड ने तोड़ा 9 साल का रिकॉर्ड, एक सप्ताह के भीतर 9 डिग्री तक जा सकता है तापमान

नई दिल्ली। इस बार समय पर दिल्ली-एनसीआर में दस्तक देने वाली ठंड रोजाना नए-नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। इस कड़ी में 2 नवंबर को भी ठंड ने 9 साल के दौरान न्यूनतम पारे के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम पारा सिर्फ 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के मुताबिक, 2011 से लेकर 2 नवंबर तक इतना कम तापमान कभी नहीं रहा। सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान के एक अंक में जाने के आसार है। इसी के साथ दिन के पारे में भी लगातार गिरावट आ रही है।

रविवार को टूटा था 10 साल का रिकॉर्ड

इससे पहले 29 अक्टूबर को ठंड ने 58 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा था तो अब नवंबर की शुरुआत ने 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। एक नवंबर (रविवार) को 2010 के बाद से एक नवंबर की तारीख की सबसे ठंडी सुबह दर्ज हुई। इस सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान में यह गिरावट 10 डिग्री से भी नीचे चले जाने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 2011 से लेकर अभी तक एक नवंबर की तारीख का यह सबसे कम न्यूनतम तापमान है।

वहीं, स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया इतना कम तापमान जाने और ठंड बढ़ने की मुख्य रूप से दो वजह हैं। पहली यह कि इन दिनों आसमान साफ चल रहा है। इस तरह के मौसम में गर्मी और सर्दी दोनों तेजी से बढ़ते हैं। दूसरी वजह यह कि हवा इस समय शांत यानी गतिहीन है। इससे सुबह धुंध भी बढ़ रही है। सोमवार से तो कुहासा पड़ने की भी संभावना है। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान एक अंक (सिंगल डिजिट) पर आ जाएगा।

2011 से लेकर 2020 के दौरान एक नवंबर का न्यूनतम तापमान

  • 2011         15 डिग्री सेल्सियस
  • 2012         15 डिग्री सेल्सियस
  • 2013         18 डिग्री सेल्सियस
  • 2014         17डिग्री सेल्सियस
  • 2015         17डिग्री सेल्सियस
  • 2016         14डिग्री सेल्सियस
  • 2017         18 डिग्री सेल्सियस
  • 2018         16डिग्री सेल्सियस
  • 2019         17.1डिग्री सेल्सियस
  • 2020         11.4 डिग्री सेल्सियस (1 नवंबर)
  • 2020         10.8 डिग्री सेल्सियस (2 नवंबर)

Related Articles

Back to top button