ब्रेकिंग
West Bengal Railway News: बंगाल को मिलेगी पहली बुलेट ट्रेन; सिलीगुड़ी से दिल्ली का सफर होगा अब आसान Dehradun Polytechnic News: परीक्षा में नकल रोकने पर शिक्षकों के साथ मारपीट; पॉलिटेक्निक में शिक्षकों... CJP Protest Delhi: 'कॉकरोच न डरते हैं, न मरते हैं...' जंतर-मंतर पर अभिजीत दीपके ने भरी हुंकार; धर्मे... Delhi Hotel Fire Case: दिल्ली अग्निकांड में रसोइया गिरफ्तार; लापरवाही और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन प... Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव में एनडीए एकजुट; गौरव वल्लभ का नाम लगभग तय, सरयू राय ने दिए संकेत Giridih News: पिपराडीह ओवरब्रिज के पास कारों और बाइक की टक्कर; एक ही परिवार के दो सदस्यों ने तोड़ा दम Ranchi Crime News: होमगार्ड जवान से लूट और चाकूबाजी का खुलासा; पुलिस ने दो अपराधियों को दबोचा Muzaffarpur Hospital Fire: प्रसाद अस्पताल का लाइसेंस रद्द; लापरवाही से हुई 6 मरीजों की मौत पर प्रशास... Varanasi News: शंकराचार्य के विद्यामठ आश्रम में चोरी का खुलासा; मुख्य आरोपी राजू खान सहित 3 गिरफ्तार Jabalpur Crime News: जबलपुर में नशीले इंजेक्शन का बड़ा खेल बेनकाब; 2 MR समेत 6 गिरफ्तार, 15 लाख का मा...
टेक्नोलॉजी

Facebook और Twitter इस्तेमाल से इंटरनेट डेटा की बर्बादी रोकने को अपनाएं ये तरीका, जानिए इसका स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

नई दिल्ली. भारत जैसे देश में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे Facebook और Twitter का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। वहीं अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म केवल फोटो और टेक्स्ट पोस्ट तक ही सीमित नही हैं। Facebook और Twitter पर वीडियो और हाई क्वॉलिटी फोटो के अपलोडिंग और डाउनलोडिंग की सिलसिला में इजाफा दर्ज किया जा रहा है। इसके चलते भारी इंटरनेट डेटा की खपत होती है। लेकिन कुछ आसान तरीकों को अपनाकर डेटा खपत को कम किया जा सकता है। इसके लिए यूजर्स को सबसे पहले Facebook और Twitter के वीडियो ऑटोप्ले मोड को तुरंत बंद कर देना चाहिए। दरअसल आपने महसूस किया होगा कि जब भी आप अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook और Twitter को ओपन करते हैं, आपकी टाइम लाइन में दिखने वाले वीडियो अपने आप प्ले होने लगते हैं। इससे आपका इंटरनेट डाटा जल्दी खत्म हो जाता है। ऐसे में हम आपको ऑटोप्ले वीडियो मोड को टर्म ऑफ करने का स्टेप-टू-स्टेप प्रासेस समझा रहे हैं-

एंड्रॉइड यूजर्स इस प्रासेस को करें फॉलो

  • Facebook के टॉप-राइट कॉर्नर पर मौजूद ड्रॉप डाउन मेन्यू में जाएं।
  • ड्रॉप डाउन मेन्यू में Setting & Privacy के Setting ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
  • Setting ऑप्शन में Media and contacts ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Autoplay ऑप्शन दिखेगा, जहां से Never Autoplay videos को ऑन करना होगा।

iOS यूजर्स इन स्टेप को करें फॉलो

    •  अगर आप Facebook के iOS यूजर्स हैं, तो सबसे पहले Facebook के Menu बटन पर क्लिक करें।
    • Menu पेज के नीचे साइड आपको Setting and privacy का ऑप्शन दिखेगा, जहां से setting ऑप्शन पर क्लिक करें।
    • इसके बाद Media and Contact ऑप्शन का चुनाव करें। इसके बाद वीडियो और फोटो ऑप्शन पर टैप करें।
    • इसके बाद आपको ऑटोप्ले का ऑप्शन नजर आएगा, जहां से ऑटो वीडियो प्ले के ऑप्शन को बंद किया जा सकता है।

Twitter 

  • अगर आप Twitter के एंड्रॉयड और iOS यूजर्स हैं, तो Twitter के Menu ऑप्शन में जाएं।
  • इसके बाद यहां आपको Setting and Privacy ऑप्शन दिखेगा।
  • इसके बाद आप Data Usage को सेलेक्ट करें।
  • Data Usage के बाद Autoplay सेटिंग पर क्लिक करें।
  • इस तरह आप अपनी Feed पर ऑटोप्लेइंग वीडियो को बंद कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button