ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
देश

तारकिशोर प्रसाद बनेंगे डिप्‍टी सीएम, अतिपिछड़ा नोनिया समाज की रेणु हो सकती हैं दूसरी डिप्‍टी सीएम,स्‍पीकर भी बीजेपी का

पटना । 17वीं बिहार विधान सभा चुनाव के संपन्‍न होने के बाद आज नीतीश कुमार सातवीं बार मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के राजेंद्र मंडप में शाम साढ़े चार बजे आयोजित किया गया है। नीतीश कुमार के साथ नए कैबिनेट के कई मंत्री भी शपथ लेंगे। आज आठ से दस मंत्री शपथ ले सकते हैं। उपमुख्‍यमंत्री पद पर माना जा रहा था कि भाजपा नेता व पूर्व डिप्‍टी सीएम सुशील कुमार मोदी फिर से शपथ लेंगे। मगर सबकों चौंकाते हुए भाजपा के वरिष्‍ठ नेता तारकिशोर प्रसाद को विधानमंडल दल का नेता चुना गया है। उपनेता रेणु देवी को चुना गया है। भाजपा कोटे से इस बार दो डिप्‍टी सीएम बनाने की बात है।

बता दें कि रविवार 15 नवंबर को सीएम आवास में एनडीए (नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस) के विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार नेता चुना गया । इसके बाद उन्‍होंने राज्‍यपाल फागू चौहान से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया । राज्‍यपाल द्वारा सरकार बनाने के आमंत्रण के बाद आज, सोमवार 16 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है

आज भी बिहार की राजनीति में बेहद अहम दिन है। नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बीच महागठबंधन ने अब तक सरकार बनाने की उम्‍मीद नहीं छोड़ी है। उधर डिप्‍टी सीएम पद पर कई दावेदारों के चर्चे हैं।

बिहार की पॉलिटिक्‍स की ताजा, सटीक, सच्‍ची और सबसे तेज खबरों के पल-पल के अपडे्टस के लिए बने रहिए हमारे साथ :

 LIVE Bihar Chunav Governmetn Formation Latest News Updates :

10: 51 बजे  – आज ही शाम साढ़े चार बजे नीतीश कुमार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह के पूर्व कांग्रेस ने चुटकी लेते हुए कहा कि नीतीश आज पूर्णरूपेण भाजपा के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगे।

राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी महासचिव तारिक अनवर में सोमवार को ट्वीट कर कहा कि आज शाम नीतीश कुमार राज्यपालकी मौजूदगी में पूर्णरूपेण भाजपा के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगे। नैतिकता और स्वाभिमान की राजनीति त्यागने के शपथ लेंगे। तारिक ने कहा कितना बदल गया इंसान

10: 40 बजे – बीजेपी को नए रंग में ढ़ालने की तैयारी है। कई नए चेहरों को इस बार मिल रही अहम जिम्‍मेदारी। अब सूचना है कि विधान सभा स्‍पीकर का पद भी बीजेपी का ही होगा। इसके लिए पटना साहिब से विधायक व पूर्व पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव और आरा से निर्वाचित विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह का नाम चर्चा में है।

10:15 बजे – तारकिशोर प्रसाद के नाम पर लगी मुहर। बीजेपी विधानमंडल दल के नेता तार‍किशोर प्रसाद आज शाम साढ़े चार बजे सीएम नीतीश कुमार के साथ डिप्‍टी सीएम पद की शपथ लेंगे । उनके घर में इस खबर पर खुशियां हैं ।

बता दें कि बिहार में पहली बार ऐसा हो रहा है कि नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के कुछ घंटे पहले तक डिप्टी सीएम का प्रत्याशी तय नही हो पाया है। सुशील कुमार मोदी के विकल्प की तलाश मे भाजपा की ओर से अभी तक आधा दर्जन नामों की चर्चा हो चुकी है। सबसे पहले कामेश्वर चौपाल की चर्चा तेज हुई, उसके बाद तार किशोर प्रसाद फिर मंगल पांडेय का नाम चलाया जाने लगा। बाद में इस सूची में रेणु देवी का भी नाम जुड़ गया। सोमवार सुबह होते होते प्रेम कुमार भी चर्चा में आ गए। यह भी कहा जा रहा है कि कोई चौंकाने वाला नया नाम भी हो सकता है। बहरहाल तारकिशोर प्रसाद के नाम पर अभी-अभी मुहर लग गई है। दूसरे डिप्‍टी सीएम को लेकर अब भी चर्चाओं और अटकलों का बाजार गर्म है।

 09: 59 बजे – इस बार जदयू को नही, भाजपा को मिलेगा स्पीकर का पद। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनने जा रही एनडीए की नई सरकार में विजय कुमार चौधरी की भूमिका बदलेगी। अब वह विधानसभा अध्यक्ष नही, बल्कि मंत्री बनेंगे। अध्यक्ष का पद भाजपा के कोटे में जाएगा। इस पद के लिए वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार, नंद किशोर यादव और विनोद नारायण झा का नाम चल रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पटना आने के बाद ही तय होगा कि भाजपा कोटे से कौन कौन मंत्रिमंडल में शामिल होगा और किसे विधानसभा अध्यक्ष बनाया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजय मयूख ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी शामिल होंगे।

09: 50 बजे –   अतिपिछड़ा नोनिया समाज की नेता व बेतिया से चौथी बार निर्वाचित रेणु देवी भी बन सकती हैं बिहार की नई डिप्‍टी सीएम। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा महिलाओं को पार्टी का साइलेंट वोटर बताते रहें हैं। रेणु देवी को डिप्‍टी सीएम का पद देकर एक पद से दो निशाने महिला वोटराें का सम्‍मान और अतिपिछड़ा समाज को सत्‍ता में भागीदारी साधने की कोशिश होगी। रेणु देवी को भाजपा विधानमंडल दल की उपनेता भी चुना गया है। इस बार भाजपा से दो डिप्‍टी सीएम बनाने की बात भी चल रही है।

 09: 35 बजे –  बिहार में डिप्‍टी सीएम पद को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। इसमें भाजपा के विधायक दल के पूर्व नेता व पूर्व कृषि मंत्री प्रेम कुमार के नाम भी चर्चा है। मगर वे खुद इन सब अटकलों से अलग पटना में छठ महापर्व के पहले घाटों की सफाई में मशगूल हैं। पूछने पर कहते हैं कि मैंने किसी भी पद के लिए दावा छोड़ दिया है। जो पार्टी कहेगी वो जिम्‍मेवारी निभाएंगे ।

छठ घाट की सफाई करते हुए पूर्व मंत्री प्रेम कुमार। वे इस बार गया टाउन से निर्वाचित हुए हैं।

09: 06 बजे – आज दोपहर तीन बजे तक भाजपा के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष व गृह मंत्री अमित शाह पटना आ रहे हैं । उनके आने के बाद ही मंत्री पद के लिए विधायकों के नाम पर फाइनल मुहर लगेगा ।

बता दें कि प्रावधान के अनुसार, बिहार में अधिकतम 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं। आज आठ मंत्री सीएम नीतीश कुमार के साथ शपथ ले सकते हैं । इनमें जदयू कोटे से बिजेंद्र प्रसाद यादव, अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, नरेंद्र नारायण यादव , नीरज कुमार, महेश्‍वर हजारी, संजय झा, मदन सहनी, लेसी सिंह, बीमा भारती, शालिनी मिरा, गुलाम गौस, रत्‍नेश सदा और दामोदर रावत के नाम की चर्चा है।

भाजपा कोटे से तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, नंदकिशोर यादव, मंगल पांडे्य, प्रेम कुमार, विनोद नारायण झा, विजय कुमार सिन्‍हा, राणा रणधीर, नीतीश मिश्रा और नवल किशोर यादव मंत्री पद की रेस में हैं।

हम से जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष मांझी और वीआइपी कोटे से खुद मुकेश सहनी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

 08: 57 बजे – अभी-अभी सूचना मिली है कि नीतीश कुमार के साथ आठ विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसमें पूर्व स्‍पीकर विजय चौधरी भी शामिल हैं। खबर है कि भाजपा को स्‍पीकर का पद मिला है।

08: 46 बजे –  आज बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही सातवीं बार सीएम बनने के साथ नीतीश कुमार के नाम लगातार चौथी बार सीएम बनने का रिकॉर्ड भी  आज दर्ज होगा। इसके अलावा जदयू और भाजपा के नाम सबसे लंबी अवधि की साझेदारी वाली सरकार चलाने का रिकॉर्ड भी बन जाएगा। 243 विधान सभा सीटों में से एनडीए को 126 सीटें मिली हैं। इनमें भाजपा को 74 , जदयू को 43, हिंदुस्‍तानी आवाम मोर्चा और विकासशील इंसान पार्टी को चार-चार सीटें और जदयू को एक निर्दलीय का समर्थन भी प्राप्‍त है। 243 सदस्‍यीय विधान सभा में बहुमत के लिए 122 का आंकड़ा चाहिए था ।

08: 30 बजे – रविवार की देर रात तक नई सरकार में डिप्‍टी सीएम को लेकर कई नाम पर मंथन हुआ। डिप्‍टी सीएम पद के लिए भाजपा विधानमंडल दल के नवनिर्वाचित नेता तारकिशोर प्रसाद के साथ ही पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष व स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मंगल पांडे्य  और अयोध्‍या में श्रीराम मंदिर के शिलान्‍यास के समय पहली ईंट रखनेवाले कामेश्‍वर चौपाल  के नाम की भी चर्चा है। डिप्‍टी सीएम पद के लिए महिलाओं को सम्‍मान देने के लिए रेणु देवी के नाम की भी चर्चा है। हालांकि भाजपा की ओर से अब तक इस बारे में कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। भाजपा की ओर से एक सवर्ण और एक अनुसूचित जाति के नेता को डिप्‍टी सीएम बनाए जाने की बात चल रही है।

08: 15 बजे –  सुशील मोदी ने  रविवार देर शाम अपने ट्विटर अकाउंट से डिप्‍टी सीएम का प्रोफाइल हटा लिया । ट्वीट कर कहा कि भाजपा व संघ ने 40 वर्षो में इतना दिया, जितना शायद ही किसी को मिलता है। मैं और कुछ रहूं ना रहूं मगर कार्यकर्ता का पद तो मुझसे कोई नहीं छीन सकता। इसी के साथ स्‍पष्‍ट हो गया कि सुशील मोदी फिर से डिप्‍टी सीएम नहीं बनेंगे।

Related Articles

Back to top button