ब्रेकिंग
'काश राधा तुम छोड़कर ना जाती...' सुसाइड से पहले छात्र का दर्दनाक नोट, मां से मांगी माफी और लगा ली फा... Uttarakhand Minority Education: अल्पसंख्यक बच्चों के पाठ्यक्रम में क्या होगा बदलाव? अब शिक्षा प्राधि... Ghaziabad 3 Sisters Suicide: 'प्राची बॉस थी...', गाजियाबाद की तीन बहनों के पिता का बड़ा खुलासा, दीवार... Punjab Investment: पंजाब में निवेश करेगा हिंदुजा ग्रुप, हजारों युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के दरवाज... अंधविश्वास का खौफनाक अंत: नहीं हुई 'पैसों की बारिश' तो भड़के युवक, तांत्रिक को पीटकर लूट ले गए उसकी ... मुंबई: IIT बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल से छलांग लगाकर किया सुसाइड, जोधपुर में शोक की लहर; पुलिस जांच श... दिल्ली में इंसानियत शर्मसार: तड़पते शख्स की मदद के बजाय मोबाइल लूट ले गए दो लड़के, CCTV में कैद हुई ... Manipur New CM: कौन हैं युमनाम खेमचंद? जो आज बनेंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, पहली बार कुकी महिला को... ममता बनर्जी vs चुनाव आयोग: बंगाल SIR केस पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, खुद दलीलें पेश कर सकती हैं ... शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती
खेल

बदल सकता है वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का पूरा गणित, बड़े बदलाव की तैयारी में ICC

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) कोविड-19 महामारी से प्रभावित पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने वाली टीमों का फैसला उन्होंने जितने मैचों में हिस्सा लिया है उनमें मिले अंकों के प्रतिशत के आधार पर करने पर विचार करेगा। क्रिकेट वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार आइसीसी की क्रिकेट समिति ने पहले टूर्नामेंट के लिए इस विकल्प पर विचार किया है लेकिन अंतिम फैसला इस हफ्ते मुख्य कार्यकारियों की समिति करेगी।

रिपोर्ट के अनुसार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने वाली टीमों का फैसला उनके द्वारा खेले मुकाबलों से मिले अंकों के प्रतिशत के आधार पर किया जा सकता है। आइसीसी की साल की अंतिम तिमाही बैठक सोमवार से शुरू होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि समिति ने महामारी के कारण नहीं खेले गए मैचों को ड्रॉ मानने और अंक बांटने के विकल्प पर भी विचार किया, लेकिन इसे खारिज कर दिया गया। डब्ल्यूटीसी के अनुसार शीर्ष रैंकिंग वाली प्रत्येक नौ टीमें दो साल में छह सीरीज खेलती हैं और प्रत्येक सीरीज में अधिकतम 120 अंक दांव पर लगे होते हैं।

अगले साल जून में लॉ‌र्ड्स में होगा फाइलनल

शीर्ष दो टीमें अगले साल जून में लॉ‌र्ड्स में होने वाले फाइनल में जगह बनाएंगी। नए प्रस्ताव के अनुसार अगर भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी चार टेस्ट गंवा देता है और इंग्लैंड के खिलाफ सभी पांच टेस्ट जीत लेता है तो उसके 480 यानी 66.67 अंक हो जाएंगे। भारत अगर इंग्लैंड के खिलाफ पांचों टेस्ट जीतता है और ऑस्ट्रेलिया से 1-3 से हार जाता है जो उसके 510 या 70.83 प्रतिशत अंक होंगे जो न्यूजीलैंड के अधिकतम संभव प्रतिशत से कुछ अधिक होगा।

भारत की हार से होगा न्यूजीलैंड को फायदा

भारत अगर इंग्लैंड को 5-0 से हराता है और ऑस्ट्रेलिया से 0-2 से हार जाता है तो उसके 500 अंक या 69.44 प्रतिशत अंक होंगे। इसका मतलब हुआ कि अगर न्यूजीलैंड स्वदेश में 240 अंक हासिल कर लेता है तो ऑस्ट्रेलिया में दो ड्रॉ भी भारत के लिए पर्याप्त नहीं होंगे। अन्य टीमों में न्यूजीलैंड की टीम सबसे फायदे की स्थिति में है। अगर टीम वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज में क्लीनस्वीप करती है तो उसके 420 अंक हो जाएंगे जो 70 प्रतिशत अंक होते हैं और टीम शीर्ष दो में जगह बनाते हुए फाइनल खेलेगी। भारत को ऑस्ट्रेलिया में चार टेस्ट खेलने हैं जबकि पांच टेस्ट के लिए इंग्लैंड की मेजबानी करनी है और इन दो सीरीज से डब्ल्यूटीसी के फाइनल में जगह बनाने वाली टीमों का फैसला होगा। भारत ने अब तक चार सीरीज खेली हैं और 360 अंक के साथ शीर्ष पर चल रहा है। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया (296) और इंग्लैंड (292) का नंबर आता है।

Related Articles

Back to top button