ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
खेल

लंबे ब्रेक के बाद भारत में क्रिकेट की वापसी, ईडन गार्डेंस में होगा बंगाल टी20 चैलेंज का पहला मैच

कोलकाता। कोरोना वायरस महामारी (COVID-19 Pandemic) के कारण लंबे ब्रेक के बाद भारत में क्रिकेट होने वाला है। बंगाल क्रिकेट संघ (CAB)द्वारा आयोजित छह टीमों की बंगाल टी20 चैलेंज टूर्नामेंट आज से खेला जाएगा। ऐसे में आज आठ महीने बाद ईडन गार्डेंस के मैदान पर क्रिकेट होगा। पहला मैच मोहन बागान और कोलकाता कस्टम्स कल्ब के बीच होगा। पूरा टूर्नामेंट बायो बबल माहौल में खेला जाएगा। इस दौरान 13 दिन में 30 मैच होंगे।

इस मैदान पर पिछला मैच रणजी ट्रॉफी का सेमीफाइनल खेला गया था। बंगाल और कर्नाटक के बीच यह मुकाबला 29 फरवरी से तीन मार्च तक खेला गया था। इसके बाद कोरोना के कारण लॉकडाउन लागू हो गया। बंगाल को इस मैच में 174 रनों से जीत मिली थी। हालांकि, टीम फाइनल में सौराष्ट्र से हार गई थी।

टूर्नामेंट में लगभग रोज डबल हेडर होंगे। 28 नवंबर से छह दिसंबर तक ट्रिपल हेडर होंगे। सेमीफाइनल मैच 8 दिसंबर को होंगे और फाइनल 9 दिसंबर को होगा। कोई नकद पुरस्कार नहीं होगा। टूर्नामेंट में शामिल हो रहे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोविड प्रोटोकॉल के अलावा पर्याप्त सुरक्षा उपाय किए गए हैं

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष अविषेक डालमिया ने कहा कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले सभी लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ। इस दौरान छह लोग पॉजिटिव निकले। इसमें से पांच खिलाड़ी हैं। इसके अलावा सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई और वे बायो बबल में हैं। यह टूर्नामेंट युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक अवसर है।

मनोवैज्ञानिक रूप से भी यह उन खिलाड़ियों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा, जो पिछले आठ महीनों से अपने घरों में कैद हैं। महामारी के बीच भी, हम टूर्नामेंट के लिए प्रायोजक जुटाने में सक्षम रहे हैं। हम बंगाल को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अभिमन्यु ईश्वरन, अभिषेक रमन (दोनों ईस्ट बंगाल), रितिक चटर्जी (मोहन बागान), दीप चटर्जी (कस्टम), और रोशन सिंह (तपन मेमोरियल) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। य खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर कर हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button