ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
खेल

ऑस्ट्रेलिया में ODI और टेस्ट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं युवराज और सचिन

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट सीरीज का इतिहास काफी लंबा रहा है और ना जाने कितने रिकॉर्ड्स दोनों टीमों के खिलाड़ियों द्वारा बनाए गए हैं। दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं और इनके द्वारा खेली गई पारियों को हमेशा याद किया जाता है। टीम इंडिया के भी दो बल्लेबाजों सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह ने भारत की तरफ से कंगारू टीम के खिलाफ टेस्ट और वनडे में शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया हुआ है।

वनडे क्रिकेट की बात करें तो युवराज सिंह के नाम पर एक शानदार रिकॉर्ड दर्ज है। वो भारत की तरफ से ऑस्ट्रेलिया में वनडे क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। युवराज सिंह ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर वनडे क्रिकेट में 22 साल 41 दिन की उम्र में शतक लगाया था और भारत की तरफ से सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने थे। वहीं टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो इस प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया में भारत की तरफ से सचिन ने सबसे कम उम्र में शतक लगाया था। सचिन ने ये कमाल 18 साल 253 दिन की उम्र में किया था।

युवराज सिंह की बात करें तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने वनडे करियर में कुल 41 मैच खेले थे। इन मैचों में उन्होंने 27.25 की औसत से कुल 981 रन बनाए थे। इन मैचों में 2 शतक और 4 अर्धशतक लगाए थे और कंगारू टीम के खिलाफ वनडे में उनका बेस्ट स्कोर 139 रन का रहा था। वहीं सचिन वनडे में इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और 71 मैचों में 3077 रन बनाए थे।

टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की तरफ से इस फॉर्मेट सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 39 मैचों की 74 पारियों में 55 की औसत से 3630 रन बनाए हैं। उन्होंने कंगारू टीम के खिलाफ 11 शतक और 16 अर्धशतक लगाए थे। टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सचिन का बेस्ट स्कोर नाबाद 241 रन है।

Related Articles

Back to top button