ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
मनोरंजन

बचपन में पड़ोसियों का फेंका हुआ खाना खाती थीं राखी सांवत, दर्दभरी है स्ट्रगल की कहानी

नई दिल्ली। बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। राखी सावंत आज फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग से भले ही न सही, लेकिन अपनी डांसिंग से बॉलीवुड में एक अलग पहचान ज़रूर बनाई है। एक्ट्रेस ने आज भले ही अपनी मेहनत के दम पर नेम और फेम हासिल कर लिया हो लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा।

गरीबी से लेकर, मारपीट तक राखी ने अपनी ज़िंदगी में कई ऐसे दर्द झेले हैं जिनकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते। एक्ट्रेस का बचपन किसी दोज़क से कम नहीं रहा है। आज एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौक पर हम आपको बताते हैं राखी के उस स्ट्रगल के बारे में जिसे सुनकर आप भी भावुक हो जाएंगे।

गरीबी में गुज़रा बचपन, पड़ोसी देते थे खाना

ये बात शायद कम ही लोग जानते होंगे कि राखी सवांत का असली नाम नीरू भेड़ा है। इंडस्ट्री में आने के लिए एक्ट्रेस ने अपना नाम बदला था। राजीव खंडेलवाल के शो जज्बात में राखी ने बताया कि वो बहुत गरीब परिवार से ताल्लुक़ रखती हैं, उनकी मां एक हॉस्पटिल में आया थीं और पिता मुंबई पुलिस में कॉन्सटेबल थे। बहुत मुश्किल से उनके परिवार के गुज़ारा होता था। कभी-कभी तो ऐसा होता था कि उनके पास खाने के लिए खाना तक नहीं होता था, तो पड़ोसी लोग जो खाना फेंकते थे वो उठाकर राखी खाना खाती थीं।

मामा ने किया था प्रताड़ित

एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें बचपन से डांस और एक्टिंग का बहुत शौक था, लकिन अगर वो डांस करती थीं तो उनके मामा उन्हें बहुत मारते पीटते थे। क्योंकि उनके ख़ानदान में लड़कियों को डांस करने की अनुमति नहीं थी, इसलिए वो जब भी डांस करती थीं उनके मामा उन्हें बहुत पीटते थे। ऐसे हालातों में उनकी परिवरिश हुई है

मां-बाप के पैसे किए थे चोरी

राखी ने बताया कि उन्हें हमेशा से इस इंडस्ट्री का हिस्सा बनना था लेकिन माता-पिता उनकी शादी कराना चाहते थे। इसलिए वो घर से भाग गईं थीं। राखी अपने मां-बाप के पैसे चोरी करके भागी थीं। घर से भागने के बाद राखी के परिवार के उनसे रिश्ता तोड़ा दिया था जिसके बाद वो एकदम अकेली पड़ गईं थीं। इंडस्ट्री में आने के लिए राखी ने घर तो छोड़ दिया था, लेकिन उन्हें एक्टिंग के बारे में कुछ नहीं पता था, नहीं पता था कि फोटोशूट कैसे होता है, न ही वो पढ़ी लिखी थीं, न ही उन्हें ये पता था कि आइटम सॉन्ग क्या होता है, वो बस ऑडिशन देने चले जाती थीं क्योंकि वो हीरोइन बनना चाहती थीं।

इस गाने ने दिलाई पहचान ‘परदेसिया’ गाने से हुईं हिट

एक्ट्रेस ने बताया कि यहां तक आने के लिए उन्होंने कई रिजेक्शन झेले। कई रिजेक्शन झेलने के बाद राखी ने अपनी सर्जरी करवाने का फैसला किया। राखी ने आज से 12 साल पहले ही अपनी नाक और ब्रेस्ट की सर्जरी करवाई उसके बाद वो फिर से ऑडिशन देने गईं। इसके बाद राखी को कुछ फिल्मों जैसे ‘जोरू का गुलाम’, ‘ जिस देस में गंगा रहता है’, ‘ये रास्ते में छोटे मोटे रोल्स ऑफर किए गए,लेकिन उन्हें पहचान नहीं मिली। इसके बाद साल 2005 में उनका ‘परदेसिया’ गाने का रिलीज हुआ जो जबरदस्त हिट हुआ। ये पुराने गाने का रीमिक्स था। इस गाने ने राखी को आइटम गर्ल के नाम से मशहूर कर दिया। राखी का ये गाना रातों रात हिट हो गया, उसके बाद राखी को काम मिलने लगा। अब तक को राखी बॉलीवुड को कई हिट सॉन्ग दे चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button