ब्रेकिंग
मुंबई: IIT बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल से छलांग लगाकर किया सुसाइड, जोधपुर में शोक की लहर; पुलिस जांच श... दिल्ली में इंसानियत शर्मसार: तड़पते शख्स की मदद के बजाय मोबाइल लूट ले गए दो लड़के, CCTV में कैद हुई ... Manipur New CM: कौन हैं युमनाम खेमचंद? जो आज बनेंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, पहली बार कुकी महिला को... ममता बनर्जी vs चुनाव आयोग: बंगाल SIR केस पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, खुद दलीलें पेश कर सकती हैं ... शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कौन था सुपारी किलर बनारसी यादव? गाजीपुर से सोनभद्र तक दहशत, काशी में यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर 'वी लव कोरियन गेम्स...' गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री में डायरी ने खोला मौत का खौफनाक राज UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर...
देश

अगले 5 साल तक घाटी के 80 प्रतिशत युवाओं को रोजगार देना हमारा लक्ष्य: सिन्हा

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रदेश में 2025 तक 80 प्रतिशत युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सिन्हा ने बताया कि 31 अक्टूबर को श्रीनगर में ‘मिशन यूथ’ के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें दो समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए थे।

भविष्य को सुरक्षित बना सकेंगे युवा 
उपराज्यपाल ने कहा कि यूथ मिशन के तहत केन्द्रशासित सरकार ने 2025 तक 80 प्रतिशत युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया है और इस दिशा में जमीनी स्तर पर प्रयास शुरू हो गए हैं।’ उन्होंने बताया कि समझौता ज्ञापन के अनुसार बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज हमारे युवाओं को बैंकिंग, वित्तीय क्षेत्र तथा स्टॉक एक्सचेंज सेक्टर में प्रशिक्षण देगा, ताकि वे आत्मनिर्भर हो सके तथा अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकें।

युवाओं में आएगी वित्तीय जागरूकता
उपराज्यपाल ने कहा कि अशोक लेलैंड 81,000 रुपये की सब्सिडी प्रदान करेगा, जबकि सरकार 80,000 रुपये की सब्सिडी देगी और इस योजना के तहत कई परिवार अपनी आजीविका चला सकेंगे।  उन्होंने बताया कि एशिया के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज बीएसई ने प्रदेश में वित्तीय जागरूकता लाने, आर्थिक विकास करने और स्थायी आजीविका को प्रोत्साहित करने इस मिशन यूथ के तहत चार समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किया है।

Related Articles

Back to top button