ब्रेकिंग
Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी; 11 जून से बारिश और राहत की उम्मीद Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्... Ayodhya Ram Mandir Dispute: राम मंदिर ट्रस्ट पर अखिलेश के आरोपों से मचा सियासी घमासान; ब्रजेश पाठक क... Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा; पिघला हुआ स्टील गिर... Delhi DDMA Meeting: दिल्ली फायर सर्विस में भर्ती होंगे पूर्व अग्निवीर; LG संधू ने मानसून और सुरक्षा ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट; होटल अकाउंटेंट ने किया कोर्ट में सरेंडर Delhi High Court News: लुटियंस जोन पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; कहा- 'दिल्ली को घोटना चाहते हैं क्य... Baghpat News: प्रेरणा कैंटीन का 94 हजार का बिल दबाए बैठे अधिकारी; संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप
देश

कड़ाके की ठंड और कोहरे के साथ दिसंबर की शुरुआत, जानें कहां कितना गिरा तापमान

नई दिल्ली। दिसंबर महीने की शुरूआत हो चुकी है और इसके साथ ही ठंड का कहर भी बढ़ना शुरू हो गया है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है जिसका असर मैदानी इलाकों में साफ देखा जा रहा है। कई मैदानी इलाकों में सुबह की शुरूआत कोहरे के साथ हुई। हालांकि यहां दोपहर के समय चटख धूप निकलने के भी आसार नजर आ रहे हैं, लेकिन ठंड का कहर जारी रहेगा। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत कई राज्यों में कंपाने वाली ठंड ने दस्तक दे दी है। तो वहीं, तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों में निवार के बाद अब एक और तूफान के आने की आशंका है। इस कारण इन इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है।

हरियाणा में कंपाने लगी ठंड

हरियाणा में कंपाने वाली ठंड की शुरूआत हो गई है। राज्य में ठंड के चलते लोगों को अपने रोजमर्रा के काम करना मुश्किल हो रहा है। नारनौल प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा यहां न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद हिसार और रोहतक हैं जहां पिछले तीन दिनों में तापमान पांच और छह डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। हिसार में रात में तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और इसके साथ ही यहां साढ़े तीन साल का रिकॉर्ड टूट गया है। इसके बाद रोहतक है जहां तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में टूटा 71 साल पुराना

दिल्ली में नवंबर का महीना इस साल रिकॉर्ड तोड़ने वाला रहा। दिल्ली में यह महीना 71 सालों में सबसे ठंडा दर्ज किया गया और आने वाले समय में ठंड और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि नवंबर में औसत न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। चार दिन (3, 20, 23 व 24 नवंबर) ऐसे थे जब शीतलहर चली। इससे पहले 23 नवंबर को न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बता दें कि इससे पहले 1949 के नवंबर महीने में इतनी ठंड पड़ी थी।

उत्तराखंड में ठंड से थोड़ी राहत

उत्तराखंड के कुछ इलाकों में चटख धूप से लोगों को राहत मिलने के आसार दिख रहे हैं। मंगलवार को यहां मौसम साफ रहेगा और कई स्थानों पर चटख धूप निकली हुई है। हालांकि इसके साथ सर्द हवाएं चलने की भी आशंका है।

तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की आशंका

निवार के बाद अब तमिलनाडु में एक और तूफान के आने की आशंका है, जिसके चलते यहां लोगों ka फिर से तेज बारिश का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि एक हफ्ते से भी कम समय में दूसरे तूफान के आने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग ने केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश और तेज हवाओं का पूर्वामनुमान जताया है। इसके चलते विभाग ने तमिलनाडु और केरल के दक्षिणी इलाकों के लिए चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार केरल के चार जिलों-तिरुअनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा और अलप्पुझा के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button