ब्रेकिंग
Andhra Pradesh Crime News: विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर 110 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ युवती गिरफ्तार, प्... Madhya Pradesh Tribal Protest: एमपी में आदिवासी मकान टूटने के मामले पर गरमाई सियासत, मुख्यमंत्री मोह... Raipur News: नीदरलैंड से 7200 किलोमीटर का सफर तय कर रायपुर पहुंची बेटी, मां की तलाश में जुटी मार्मिक... Vaibhav Suryavanshi Warning to Paparazzi: “रील के चक्कर में ठुक जाओगे”, युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी... Yes Bank AT-1 Bond Case: यस बैंक को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 8,415 करोड़ के बॉन्ड राइट-ऑफ मामले म... Delhi High Court on CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के तिरंगा मार्च पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कनॉट ... IMD Weather Forecast: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला, दिल्ली-यूपी समेत इन इलाकों में बारिश... Delhi CJP Protest Traffic Advisory: कनॉट प्लेस में CJP के ‘तिरंगा मार्च’ को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जा... Election Commission SSR Update: चुनाव आयोग ने 17 राज्यों में विशेष संक्षिप्त संशोधन (SSR) की घोषणा क... Space Mirror Technology: अंतरिक्ष से रात में धरती पर चमकेगी सूरज की रोशनी, अमेरिकी कंपनी ने भारत की ...
विदेश

काबुल : सुरक्षाबलों और हमलावरों में हुई मुठभेड़, 34 लाेगाें की मौत, 53 घायल

काबुलः अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को भीषण कार बम हमले में कम से कम 34 लाेगाें की मौत हाे गई और 53 घायल हो गए। इसके बाद सुरक्षाबलों और हमलावरों के बीच मुठभेड़ भी हुई। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने कहा कि पहले कार में बम विस्फोट हुआ और उसके बाद कई हमलावर एक इमारत में घुस आए। उन्होंने कहा कि विशेष पुलिस बलों ने इलाके को घेर लिया और वे हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वाहिदुल्ला मयार ने ट्वीट किया कि 53 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने आशंका जताई कि घायलों की संख्या और बढ़ सकती है। अफगानिस्तानी बलों ने इलाके को तुरंत घेर लिया। घटनास्थल पर तत्काल एंबुलेंस पहुंचीं और निकटवर्ती ‘‘ग्रीन जोन’’ राजनयिक इलाके में आवागमन पर रोक लगा दी गई है। विस्फोट स्थल के पास कई सैन्य एवं सरकारी इमारतें हैं। अफगान फुटबॉल परिसंघ और अफगान क्रिकेट बोर्ड के कार्यालय भी पास ही हैं।

फुटबाल परिसंघ के प्रवक्ता शम्स अमीनी ने बताया कि विस्फोट परिसंघ के द्वार के पास हुआ। उन्होंने कहा कि हमारे कुछ साथी भीतर फंसे हैं। हमें कुछ लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। हमें नहीं पता कि हमलावर इमारत में घुसे हैं या नहीं। अभी किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

पुलिस ने कहा कि उन्हें अभी यह जानकारी नहीं है कि विस्फोट किसे निशाना बनाकर किया गया था या यह विस्फोट कैसे किया गया था। काबुल में तालिबान और इस्लामिक स्टेट दोनों सक्रिय हैं। यह विस्फोट ऐसे वक्त में हुआ है, तालिबान और अमेरिका कतर में वार्ता कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button